खरसिया। खरसिया नगर की धन्य धरा पर श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर के में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ 05 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित है। व्यासपीठ पर विराजमान वृन्दावन निवासी प्रभाकर कृष्ण जी महाराज अपनी मधुरवाणी से भक्तों को भागवत कथा का रसपान से अमृत रूपी कथा में डूबकी करा रहे है( नगर की विख्यात धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा 05 अगस्त से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन श्री श्याम बिहारी मंदिर में किया गया जिसके तहत श्रीमद् भागवत कथा में चतुर्थ दिवस 08 अगस्त को श्री श्याम बिहारी मंदिर में मुख्य जजमान श्रीमति सम्पति देवी राजेन्द्र अग्रवाल के.बी. द्वारा विधि विधान से पूजन के पश्चात भागवत कथा के चतुर्थ दिवस 08 अगस्त को भागवत कथा की आरती करने के पश्चात प्रारंभ की गयी। व्यासपीठ पर विराजमान श्रीधाम वृंदावन निवासी प्रभाकर कृष्ण जी महाराज अपनी मधुरवाणी से भक्तों को भागवत कथा का रसपान करा रहे है। महाराज जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की की जय घोष के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया महाराज श्री द्वारा कथा को आगे बढ़ाते हुए मोहनी चरित्र का वर्णन किया जिससे सभी भक्त मोहित चरित्र का वर्णन सुनकर भाव विभोर हो गए वही श्री बाली बावन भगवान का प्रसंग को महाराज जी ने बहुत ही सुंदर ढंग से भक्तों को समझाया वही भगवान श्री बाली भगवान की जीवंत झांकी के रूप में भक्तों को दर्शन कराएं भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से कथा के माध्यम से उत्साहपूर्वक बनाया गया कथा के चैथे दिन भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को को रंग बिरंगी रंगीन झालरों गुब्बारों एवं मठ की ओर से सजाया गया था जन्मोत्सव पर महिला एवं पुरुष पीले रंग के वस्त्र पहनकर जन्मोत्सव की मस्ती में नजर आ रहे थे महाराज श्री द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव में छोटे से बालक को भगवान श्री कृष्ण का रूप की झांकी बनाकर वासुदेव जी द्वारा अपने शीश पर रखकर कथा स्थल पर जैसे ही पहुंचे भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झांकी का स्वरूप एक पल देखने के लिए लालायित नजर आ रहे थे भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पूरे मंदिर परिसर में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया महारात जी द्वारा जन्मोत्सव के दौरान बधाई एवं बाबा श्याम के भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा मंदिर स्थल को छोटी छोटी हण्डीयो, मोर पंख, गुब्बारों एवं रंग बिरंगी झालरों से सुसज्जीत कर बहुत सुंदर ढंग से सजाया गया था। भगवान भक्त के बस में हैं परीक्षित के द्वारा प्रश्न करने पर की भगवान देवताओं के पक्षपात में रत रहते हैं इसके उत्तर में सुखदेव जी ने कहा कि परमात्मा समदर्शी होते हुए भी भक्तों के पक्ष में रहते हैं चाहे वह भक्त किसी भी जाति धर्म समुदाय का हो यदि वह भगवान के द्वारा निर्मित संविधान का पालन करता है वह परमात्मा को अपने बस में कर लेता है धर्म की रक्षा करने हेतु गो ब्राम्हण संत भक्त संस्कृति की रक्षा के लिए तथा धर्म का हनन करने वाले असुरों राक्षसों दानों का संघार करने के लिए भगवान नरसिंह मोहनी मत्स्य कच्छप अवतार लेते हैं मर्यादाओं मर्यादाओं की रक्षार्थ तथा समाज में एकता के सूत्र में बांधने तथा माता-पिता भाई एवं समाज को आदर्श मानवता का पाठ पढ़ाने के लिए भगवान श्री राम के रूप में आकर आसुरी प्रवृत्ति का संघार कर मानव मात्र में देवत्व स्थापन कर प्रेमी भक्तों की चिरकाल से दर्शन की पिपासा को शांत करके धर्म के प्रति समर्पण की भावना को स्थापित किया। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भागवत कथा में विशेष महत्व रहता है जिससे कारण भागवत प्रेमी आज के दिन ही भागवत कथा का रसपान कर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं पूरा पंडाल कथा स्थल भक्तों की भीड़ से खचाखच भरा हुआ श्रीमद् भागवत कथा में भगवान की जीवन की झांकियां के दर्शन करने के पश्चात आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल संरक्षक कैलाश अग्रवाल प्रेस, बजरंग अग्रवाल (मालुराम) कैलाश सपना, मनोज कबुलपुरिया, पूनम अग्रवाल, हरिष षर्मा, शंकर अग्रवाल, तरूण शर्मा (बिट्टू), रमेष अग्रवाल, राजेश बंसल, विनोद ए.आर., मनोज अग्रवाल (अम्बिका), सुनिल सुल्तानिया, ऋषभ अग्रवाल (एल.आर.), निशांत अग्रवाल, कन्हैया षर्मा, संजय एसआर.एम., मनोज गर्ग, मनोज एरन, निकुंज अग्रवाल, संदीप बरेलिया, आदि सदस्य श्याम गुणगान महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए जोर शोर से लगे हुए है।
रूद्राभिषेक के तृतीय दिवस भक्तों ने किया भगवान शिव का अभिषेक
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान तृतीय दिवस 8 भक्तो द्वारा जोड़ा के साथ बैठकर पार्थिव शिवलिंग स्थापीत कर प्रत्येक जोड़े परिवार सहित भगवान भोलेनाथ शंकर जी का दूध, शहद, गन्नारस, अनार रस, एवं गंगाजल आदि से रूद्राभिषेक विधि विधान से पूजन करने के पश्चात प्रात: 09 बजे से प्रारंभ किया गया। रूद्राभिषेक के जजमान पूनम अग्रवाल, मनोज कबुलपुरिया, पवन अग्रवाल, सुनील राधा शर्मा, कन्हैया शर्मी, विनय कबुलपुरिया, कान्हा मित्तल, जे.पी. शर्मा अपनी सहपत्नि के साथ विधि विधान से पूजन कर रूद्राभिषेक का आनंद लिया।
श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्स
नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गुंज से गुंजा खरसिया, कथा स्थल मंदिर परिसर को मटकी, गुब्बरों, मोर पंख झालरों से सजाया



