NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा की बैठक : मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > भाजपा की बैठक : मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
खरसिया

भाजपा की बैठक : मोदी सरकार के बेमिसाल 12 साल को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला रायगढ़ अध्यक्ष अरुणधर दीवान के मार्गदर्शन तथा खरसिया मंडल प्रभारी शशिकांत राठौर की उपस्थिति में आज खरसिया नगर मंडल की महत्वपूर्ण मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय भाजपा कार्यालय में शाम 5 बजे आयोजित इस बैठक में अतिथि के रूप में खरसिया मंडल प्रभारी शशिकांत राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। ?बैठक के प्रथम चरण में संगठन की सक्रियता को परखते हुए पिछले माह आयोजित की गई मंडल बैठक, शक्ति केंद्र बैठक और बूथ स्तर की बैठकों की बिंदुवार समीक्षा की गई। भाजपा की सांगठनिक संरचना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पार्टी के नियमानुसार प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को मंडल बैठक, तृतीय रविवार को शक्ति केंद्र बैठक और चतुर्थ रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के पश्चात प्रत्येक बूथ पर बैठक का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाता है जिसमें पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नगर मंडल अध्यक्ष खरसिया विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल’ पर विशेष चर्चा

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु केंद्र सरकार के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां रहीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री बने रहने की उपलब्धि हासिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और अंत्योदय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ‘मोदी जी के बेमिसाल 12 साल’ 2014-2026 के इस गौरवशाली सफर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोपरि रखा गया है। इस दौरान मंडल प्रभारी की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण कामकाजी विषयों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई और इन उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ और घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अतिथि शशिकांत राठौर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी असली ताकत है। मोदी जी के नीतिगत निर्णयों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। खरसिया नगर मंडल प्रवक्ता कैलाश शर्मा के बताए अनुसार एक पेड़ माँ के नाम भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा एक वृहद वृक्षारोपण जन-अभियान है इस पहल के तहत खरसिया मण्डल में वृहद रूप से वृक्षारोपण किए जाने का संकल्प लिया गया। इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में खरसिया क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं छाया विधायक जिला, जनपद एवं पंचायत सदस्य भाजपा के सभी मोर्चा के अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक आईटी सेल के सदस्य सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी संगठनात्मक कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

नवनिर्मित पानी टंकी से जलापूर्ति का किया गया सफल परीक्षण

अन्नकूट पर पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने गौधाम गौ सेवा केन्द्र में की पूजा और गौ सेवा

विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी खरसिया भाजपा

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट

आज सजेगा करियर गाइडेंस काउंसलिंग का मंच

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉ. आरती शर्मा ने सिम्स से मेडिकल शिक्षा पूर्ण कर बढ़ाया खरसिया का गौरव
Next Article सीएम साय से पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?