खरसिया। जिले के खरसिया नगर में एक अनोखा मामला देखने में आ रहा है खरसिया नगर के एफ सी आई के सामने स्थित लोक निर्माण विभाग के प्रवेश द्वार पर आज भी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की तस्वीर लगी हुई है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और विष्णुदेव साय जी के मुख्यमंत्री बने लगभग दो साल होने को आ रहे हैं। अब इसे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही कहें या गफलत कहें या उनकी आस्था जो आज भी छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को नहीं मान रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सीधे सीधे वरिष्ठ आदिवासी नेता सौम्य छवि के, सरल, सहृदय तथा जनकल्याण के लिए दृढ़ और त्वरित निर्णय लेने वाले कुशल प्रशासक विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में 13 दिसंबर 2023 को शपथ ग्रहण करने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं।



