रायगढ़. सिटी कोतवाली पुलिस ने अभियान संवेदना के तहत एक किशोरी को बरामद कर उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 27 जुलाई 2026 को किशोरी घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। इससे परिजनों द्वारा आसपास तलाश किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। जिससे थाना कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया, इससे पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू किया गया। इस दौरान किशोरी की तलाश के दौरान 1 अगस्त को पुलिस ने उसे केलो डेम के पास विनय केरकेट्टा (23 वर्ष) के साथ पाया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी विनय केरकेट्टा उसे विवाह का प्रलोभन देकर बाइक पर अपने साथ पत्थलगांव ले गया और अपने परिचितों के घर रखकर दुष्कर्म किया। इससे पुलिस ने पीडि़ता का चिकित्सीय परीक्षण करा कर कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 एवं 6 जोड़ी गईं। साथ ही आरोपी विनय केरकेट्टा, निवासी कृष्णापुर, थाना कोतरारोड ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। इससे पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन जब्त जब्त करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में भेजा गया जेल



