रायगढ़। जिले में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार डनसेना निवासी छपोरा ने पुसौर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह एनटीपीसी में पिछले पांच साल से डेस्क ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है। पीडि़त ने बताया कि 8 मार्च की रात सभी खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच देर रात अज्ञात चोर उनके मकान में घुसकर खुंटी से कमरे की चाबी निकालकर एक कमरे में रखे आलमारी एवं पेटी से सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम 60 हजार रूपये निकालकर फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि सुबह 6 बजे जब उसकी पत्नी उठी तो देखा कि कमरे का ताला निकला हुआ था एवं पेटी खुली हुई थी। जिसके बाद ही उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी हुई। राजीव कुमार डनसेना ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात के अलावा नगदी रकम मिलाकर कुल 3 लाख 10 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल राजीव कुमार डनसेना की सूचना के बाद पुसौर पुलिस के अलावा डॉग स्वायड, फॉरेसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार



