NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है ओडिशा का केदारनाथ शिव मंदिर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है ओडिशा का केदारनाथ शिव मंदिर
रायगढ़

शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है ओडिशा का केदारनाथ शिव मंदिर

आम्बाभौना में स्थित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए सावन में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

मोहन नायक, बरमकेला। सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। पूरे माह शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, वहीं प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर रहता है। इसी आस्था का एक प्रमुख केंद्र है ओडिशा के बरगढ़ जिले के आम्बाभौना में स्थित केदारनाथ शिव मंदिर, जहाँ सावन के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा से हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।


बरमकेला से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित यह प्राचीन शिवधाम अपनी धार्मिक मान्यताओं, प्राकृतिक सुंदरता और चमत्कारी आस्था के कारण वर्षों से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां सुबह से देर रात तक लंबी कतारें लगी रहती हैं। कांवडि़ए और शिवभक्त हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। स्थानीय पुजारियों एवं जनश्रुतियों के अनुसार, इस मंदिर में विराजमान शिवलिंग स्वयंभू है। मान्यता है कि जिस स्थान पर आज शिवलिंग स्थापित है, वहां एक गाय प्रतिदिन आकर स्वत: अपने थनों से दूध अर्पित करती थी। जब ग्रामीणों ने यह अद्भुत दृश्य देखा तो उन्होंने उस स्थान की पूजा-अर्चना प्रारंभ कर दी। यह कथा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आज भी श्रद्धापूर्वक सुनाई जाती है और श्रद्धालुओं की आस्था का आधार बनी हुई है।

इतिहास और स्थापत्य भी है आकर्षण का केंद्र

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण संबलपुर रियासत के राजा बलिहार सिंह द्वारा कराया गया था। मंदिर परिसर में प्राचीन देवी-देवताओं की अनेक दुर्लभ प्रतिमाएं भी स्थापित हैं, जो इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को और बढ़ाती हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा है शिवधाम

बरापहाड़ के घने जंगलों की तलहटी में स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिपूर्ण है। मंदिर परिसर के आसपास विकसित उद्यान, हरियाली और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराते हैं। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी यह स्थान लगातार विकसित किया जा रहा है।

अटूट आस्था का प्रतीक

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं भगवान शिव अवश्य पूरी करते हैं। यही कारण है कि सावन भर यहां धार्मिक मेले जैसा वातावरण रहता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। भीड़ के बावजूद भक्तों के चेहरे पर भगवान शिव के दर्शन की उत्सुकता और आस्था स्पष्ट दिखाई देती है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के श्रद्धालुओं के लिए आम्बाभौना का केदारनाथ शिव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि अटूट विश्वास, आध्यात्मिक ऊर्जा और लोकआस्था का जीवंत प्रतीक बन चुका है।

You Might Also Like

अग्र समाज की ऐतिहासिक जीत : सेठ किरोड़ीमल पॉलिटेक्निक का गौरवशाली नाम पुन: बहाल

जनदर्शन में जनसमस्याओं से रुबरु हुए अपर कलेक्टर टोप्पो

पूर्वांचल का गौरव पंकज जायसवाल

कांग्रेस ने सतनामी समाज के धर्मगुरू का इस्तेमाल कर किया उपेक्षित- विजय

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर नीलांचल बाल गृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में भेजा गया जेल
Next Article जमीन-विवाद में महिला ने बॉयफ्रेंड की मां का घोटा गला

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?