NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026-27, युवा मेधा के लिए ज्ञान और उत्कृष्टता का मंच
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026-27, युवा मेधा के लिए ज्ञान और उत्कृष्टता का मंच
रायगढ़

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026-27, युवा मेधा के लिए ज्ञान और उत्कृष्टता का मंच

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:17 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
3 Min Read

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा और ज्ञान दिखाने का मौका है। एनटीपीसी ने इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026-27 की घोषणा की है। क्विज की शुरुआत 5 सितंबर को लखनऊ में होने वाले क्षेत्रीय दौर से होगी और इसका ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। एनटीपीसी के मुताबिक इस साल क्विज का आयोजन देश के नौ शहरों में किया जाएगा। इनमें लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा शामिल हैं। क्षेत्रीय दौर 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होंगे।
क्विज में दो छात्रों की टीम हिस्सा लेगी। इस साल प्रतियोगिता का विषय ‘द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ रखा गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अपने ज्ञान को परखने का मौका देना ही नहीं, बल्कि उनकी सोचने-समझने और सवालों का तार्किक जवाब देने की क्षमता को भी बढ़ावा देना है। क्षेत्रीय स्तर पर भी विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर 40 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। चौथे से छठे स्थान तक आने वाली टीमों को 8-8 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। क्षेत्रीय मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष दो टीमें तीन नेशनल सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद प्रत्येक सेमीफाइनल से दो-दो टीमें राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। राष्ट्रीय सेमीफाइनल 7 अक्टूबर और ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी के पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख रुपये, उपविजेता को 60 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके अलावा चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 16-16 हजार रुपये मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने वाली अन्य 12 टीमों को भी 8-8 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एनटीपीसी का इलेक्ट्रॉन क्विज़ पिछले दो दशक से ज्यादा समय से आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सीखने की रुचि और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना है। समय के साथ यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला एनटीपीसी का प्रमुख छात्र-केंद्रित कार्यक्रम बन गई है। एनटीपीसी भारत सरकार की महारत्न कंपनी है और देश की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में शामिल है। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है। एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कंपनी न्यूक्लियर पावर, बैटरी एनर्जी स्टोरेज, कार्बन कैप्चर और ग्रीन केमिकल्स जैसी नई तकनीकों में भी निवेश कर रही है।

You Might Also Like

मकान तो बने, पर आवंटन में अड़चनें

जिले में एसआईआर कार्य 97.85 प्रतिशत पूर्ण

बेकाबू बाइक ने राहगीर को ठोका, \बाइक चालक और राहगीर युवक की मौत

द लॉन टेनिस अकैडमी द्वारा आयोजित टेनिस प्रतियोगिता का पुरुष्कार वितरण

गैंग लगाकर की गई नालों की सफाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अम्बेडकर नगर चौक में धूमधाम से मनाया गया अम्बिका सोनवानी का जन्मदिन
Next Article नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं रेणु गोयल

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?