NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जशपुरनगर

पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

पत्थलगांव। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई), अग्रवाल सभा पत्थलगांव एवं अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम पंचायत पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई) के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल (पप्पल), जिला महामंत्री प्रयागराज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कृष्ण चंद गर्ग, भीमराज गोयल, नरेश गोयल तथा दबंग रिपोर्टर जितेंद्र अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल, चंदा गर्ग, प्रिया नटवर सिंहल, उर्मिला गोयल, श्वेता गोयल, रीता सिंहल मीना गोयल, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, अनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करते हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई) के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल (पप्पल) ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जनअभियान से जुडक़र अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण छोडऩा हम सबका दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

नि:शुल्क आवासीय कोर्स के लिए नवगुरुकुल में प्रवेश प्रकिया जारी

अंतत: अपहरण व मारपीट के आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार

जशपुर के छात्र ने नीट की परीक्षा में हासिल की सफलता

कांसाबेल नहर को दूषित करने वालों पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रायोद्योगिक से जोडऩे की पहल,

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वर्षा जल संरक्षण की अनूठी पहल रू मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना प्रेरणादायी मॉडल
Next Article जवाहर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी बनाने मोहल्ला समिति गठित

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?