NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वर्षा जल संरक्षण की अनूठी पहल रू मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना प्रेरणादायी मॉडल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > वर्षा जल संरक्षण की अनूठी पहल रू मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना प्रेरणादायी मॉडल
जशपुरनगर

वर्षा जल संरक्षण की अनूठी पहल रू मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना प्रेरणादायी मॉडल

घोघर में बने 3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक, भूजल संवर्धन और टिकाऊ कृषि को मिलेगा नया आधार

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जल सुरक्षा सुनिश्चित करने, भू-जल स्तर को सुदृढ़ बनाने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण योजनांतर्गत संचालित मोर गांव, मोर पानी महाअभियान के तहत बगीचा विकासखंड की ग्राम पंचायत घोघर में 3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक का निर्माण किया गया है। यह पहल वर्षा जल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है और जल प्रबंधन की दिशा में घोघर ग्राम पंचायत को एक प्रेरणादायी मॉडल के रूप में स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिससे लोगों में वर्षा जल के महत्व, भू-जल संरक्षण तथा भविष्य में संभावित जल संकट के प्रति जागरूकता बढ़ी है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान वर्षा जल के अधिकतम संचयन, भू-जल पुनर्भरण और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक प्रभावी एवं दूरदर्शी पहल सिद्ध हो रहा है। वर्षा जल का होगा प्रभावी संचयन, बढ़ेगा भू-जल स्तर ग्राम पंचायत घोघर में निर्मित वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक वर्षा ऋतु के दौरान बहकर व्यर्थ जाने वाले पानी को भूमि के भीतर समाहित करने का कार्य कर रहे हैं। इससे भू-जल स्तर के पुनर्भरण में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा खेतों में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। परिणामस्वरूप किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी और कृषि अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बन सकेगी। यह पहल भविष्य में जल संकट और सूखे जैसी परिस्थितियों के प्रभाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा जल संसाधनों के वैज्ञानिक एवं सतत उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रहा है यह अभियान मोर गांव, मोर पानी महाअभियान केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि यह जनभागीदारी आधारित व्यापक जनजागरूकता अभियान भी है। ग्राम पंचायत घोघर में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से 3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंकों का निर्माण सफलतापूर्वक किया गया, जिससे जल संरक्षण के प्रति लोगों में जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित हुई है।
यह पहल आने वाले वर्षों में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने, भू-जल स्तर को सुदृढ़ बनाने, कृषि उत्पादन बढ़ाने तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही यह अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी जल संरक्षण का एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रही है।

You Might Also Like

सीएम हाउस बगिया में 11 दिन तक विराजे विघ्नहर्ता

जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च

किसान भाईयों की खेती ने पकड़ी रफ्तार

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध कॉलोनी और बिना पार्किंग वाली बिल्डिंग की होगी लिस्टिंग
Next Article पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

खबरें और भी है....

सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
बंद कमरे में ग्रामीण की मिली दो दिन पुरानी लाश
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का निर्णय सार्वजनिक जीवन के लिए प्रेरणादायी-सीएम साय
14 लाख रुपए का 30 टन लोहा की हेराफेरी
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीजेपी ने खत्म किया अपना आंदोलन, कहा- सरकार ने हमारी मांगे मानी, छात्रों से की घर लौटने की अपील
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?