जशपुरनगर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। तुमला थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने दो लग्जरी कारों से तस्करी कर लाया जा रहा 76 किलो 940 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बरामद किए गए गांजे और वाहनों की कुल कीमत करीब 49 लाख 17 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 23 अप्रैल की रात्रि करीबन 10.00 बजे थाना तुमला पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति दो कार क्रमश: एक बिना नंबर की सफेद मारुति ब्रेजा कार व काले रंग की मारुति एक्सएल- 6 कार क्रमांक सीजी-14 एमडब्लू-3300 में भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर उड़ीसा राज्य की ओर से लावाकेरा सराईटोली रोड से होकर जाने वाले हैं, जिस पर तुमला पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, चौकी कोल्हेंझरिया व चौकी कोतबा की पुलिस टीम के साथ थाना तुमला के सामने मेन रोड पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार दोनों संदिग्ध कार जिसमें एक बिना नंबर की सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार थी व सामने दूसरी काले रंग की मारुति एक्सएल-6 कार क्रमांक सीजी-14 एमडब्लू-3300 थी जो कि लावाकेरा की ओर से आ रही थी, को घेराबंदी कर पुलिस की टीम के द्वारा रोका गया, काले रंग की मारुति ङ्गरु 6 में तीन व्यक्ति व ब्रेजा कार में एक व्यक्ति बैठा था, पूछताछ पर मारुति ङ्गरु 6 कार में बैठे संदिग्धों ने अपना नाम मोहित कुमार यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी झरिया, थाना बागबहार व दीपक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव का रहने वाला बताया तथा तीसरा संदिग्ध एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक था। वहीं सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम युगल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कछार, थाना पत्थलगांव का रहने वाला बताया।
पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब दोनों संदिग्ध कारों की तलाशी ली गई तो ब्रेजा कार की डिक्की में दो बोरी में तथा बीच की सीट में रखी, दो बोरी, कुल चार बोरियों में 73 पैकेट भूरे रंग की सेलो टेप से लिपटा हुआ, अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला। जिसका कुल वजन 76 किलो 910 ग्राम पाया गया। जिस पर पुलिस के द्वारा चारों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया तथा उनके कब्जे से गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त दोनों कार व आरोपियों के 04 एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया। पुलिस के द्वारा मामले में कुल 49 लाख 17 हजार रुपए कीमत की जप्ती की गई है, जिसमें जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत 38 लाख रु तथा जप्त दोनों कार की कुल कीमत 11 लाख व जप्त मोबाइल फोन की कुल कीमत 17 हजार रु है। पूछताछ पर पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे को वे उड़ीसा राज्य से लेकर आ रहे थे, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है,। आरोपियों के विरुद्ध थाना तुमला में 20(ख) एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल व विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में बाल संप्रेषण गृह भेजा जावेगा। मामले की कार्यवाही व गांजे सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक हर्ष वर्धन चौरासे,चौकी प्रभारी कोल्हेनझरिया सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मुकेश भगत, फ्रांसिस बेक, आरक्षक बूटा सिंह, अमित साय व पुस्तम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशे के कारोबारियों के के विरुद्ध जशपुर पुलिस अत्यंत सजग है, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, जिसके तहत थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत 76 किलो 940 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित चार आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है, मामले में पुलिस की जांच जारी है, नशे के सौदागरों को कतई बख्शा नहीं जावेगा।
नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
करीब 50 लाख का 77 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार



