NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
रायगढ़

फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 25, 2026 12:50 am
By lochan Gupta July 25, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। बीते 14 मई को शनि मंदिर के पास फल दुकाल लगाने वाले बलराम यादव पर मामूली बातों को लेकर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी अफसर खान को कोतवाली पुलिस ने कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी बलराम यादव (50 वर्ष) निवासी सोनूमुड़ा नवापारा, थाना जूटमिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुराना शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है। 14 मई 2026 की दोपहर उसका पुराना परिचित अफसर खान उसके पास आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मानवीय आधार पर उसने आरोपी को 100 रुपये दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा आया और फिर से रुपये मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे फल काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया था । घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 296, 351(2), 119(1) एवं 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों के विरूद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में ऐसे फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी की जा रही है । इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा लगाये मुखबीरों से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अफसर खान को शहर में घूमते देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोप मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 6, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

You Might Also Like

सराफा व्यापारी पर जमीन हथियाने का आरोप

तमनार व बिलासपुर के बीच आज होगा फायनल

सुरेश गोयल को मिल रहा वार्ड वासियों से जीत का आशीर्वाद

एक जुलाई से रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष होंगे नीरज गुप्ता

सीएम साय की पहल पर मेडिकल कॉलेज में दो नये पीजी कोर्स को मिली मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
Next Article निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ

खबरें और भी है....

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
निरीक्षण से पहले गायब मिले सीएमओ
फल विक्रेता पर चाकू से हमला, फरार आरोपी अफसर खान गिरफ्तार
तस्कर से 13 लाख का गांजा जब्त
भारी वाहन ने तीन मवेशियों को कुचला, मौके पर मौत, एनएच-49 पर देर रात हुआ हादसा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?