NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी
रायगढ़

भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी

विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर शहीदों एवं दिवंगतजनों को दी गई श्रद्धांजलि

lochan Gupta
Last updated: August 15, 2026 1:10 am
By lochan Gupta August 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर आज रायगढ़ के सिंदूर पार्क में भारत विभाजन की घटनाओं एवं उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा दीप प्रज्वलित कर विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतजनों की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भारत विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतजनों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष, पलायन तथा लाखों परिवारों की पीड़ा और वेदना को छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों एवं उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने परिवार, घर-बार और आजीविका खो दी तथा असंख्य निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए। भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस उन सभी पीडि़तों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिवस सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास की इन घटनाओं से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि वे विभाजन की पीड़ा को समझते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सौहार्द की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहें। सिंदूर पार्क में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी ने लोगों को इतिहास के उस दौर की पीड़ा और मानवीय संघर्ष से रूबरू कराया तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, अरूणधर दीवान, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, अरूण कातोरे, जतिन साव, अनुपम पाल, विलिस गुप्ता, दीपेश, पावन अग्रवाल, श्रीमती मधुलता पटेल, मोहम्मद असलम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

रेलवे के सुरक्षा उपायों को मजबूत करें-अत्री

झपटमारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पिकअप ने दो मजदूरों को कुचला

जीवन विकास के लिए जरुरी है हरीतिमा : सुनील रामदास

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी वार्ड विजेता कप क्रिकेट 14 से प्रारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब
Next Article जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का हुआ उत्साहपूर्वक आयोजन

खबरें और भी है....

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी, युवक व चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार
मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?