रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत पिछले 48 घंटों में लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 83.840 लीटर हाथ भ_ी की महुआ शराब जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
19 जुलाई को मुखबिर सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने ग्राम लमड़ांड़ चौक में घेराबंदी कर बालक राम राठिया (26 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झाडिय़ों में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भ_ी की महुआ शराब (कीमत लगभग 2,250) बरामद की गई।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने धनेश्वर धनवार (45 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर हाथ भ_ी की महुआ शराब (कीमत लगभग 6,000) बरामद की।
20 जुलाई को प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली स्थित रैनबसेरा सौंरा समाज वार्ड में दबिश देकर निकेतन सिदार (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से अलग-अलग जरीकेनों में छिपाकर रखी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 2,500) बरामद की गई, जिसे वह बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा था।
20 जुलाई को जूटमिल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर गंगा बंजारे (27 वर्ष) निवासी काशीराम चौक, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब तथा 38 पाउच में 6.840 लीटर हाथ भ_ी की महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध ऑपरेशन आघात के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
लैलूंगा, कोतरारोड़ व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार



