NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय कॉमप्लेक्स का महापौर ने किया निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संजय कॉमप्लेक्स का महापौर ने किया निरीक्षण
रायगढ़

संजय कॉमप्लेक्स का महापौर ने किया निरीक्षण

जलभराव खत्म करने बड़ी नाली निर्माण तेज

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2026 12:06 am
By lochan Gupta May 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए आज भीषण गर्मी के बीच जमीनी स्तर पर सक्रियता देखने को मिली। महापौर जीवर्धन चौहान के नेतृत्व में पार्षदों की टीम ने संजय कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता परखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान टीम ने संजय कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में जलभराव की मुख्य वजह बनी नाली का भी जायजा लिया। महापौर निधि से 25 लाख रुपये की लागत से यहां बड़ी और चौड़ी नाली का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बरसात में जल निकासी सुचारू बनी रहे और वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। बताया गया कि यह कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्णता की ओर है और सभी तकनीकी मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
कडक़ड़ाती धूप और लगभग 42 डिग्री तापमान के बीच जीवर्धन चौहान अपने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं निगम अधिकारियों-ठेकेदारों के साथ नगर निगम कार्यालय से पैदल ही निरीक्षण के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जनसुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर ने कहा कि आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी समय मौके पर पहुंचना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा वित्तमंत्री ओमप्रकाश चौधरी की रायगढ़ के प्रति विकास की सोच को धरातल पर उतारना उनका नैतिक दायित्व है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने दो टूक कहा कि जब तक वे इस पद पर हैं, तब तक बिना समय देखे लगातार कार्य करते रहेंगे। शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।नगर निगम द्वारा जल निकासी, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बारिश से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।इस दौरान एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ,पार्षद संदीप सिंह क्षत्रिय, पार्षद कुंदन चौहान, ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, महामंत्री अभिलाष कुशवाहा,गोलू यादव व्यापारी गोपी एवं निगम अधिकारी सूरज देवांगन,मुन्ना ओक्षा , ठेकेदार उपस्थित रहें।

You Might Also Like

डॉ प्रियंका वर्मा ने एसडीएम का पदभार सम्हाला

अनवसर में महाप्रभु की सेवा उपचार, 27 को निकलेगी भव्य रथयात्रा

नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने ली थाना प्रभारियों की क्लास

सफलता का यह मुकाम मां के आशीर्वाद से मिला-ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article माध्यमिक शाला डूमरमुडा के प्रधान पाठक सुरेन्द्र गुप्ता का भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह’
Next Article रेत के अवैध सौदागरों के सिर पर किसका हाथ?

खबरें और भी है....

1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पर विशेष सत्र में हंगामा
आज से शुरू होगा सुशासन तिहार 2026, 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान
4 मई को आएंगे रियल रिजल्ट, भाजपा की लहर नहीं दिखेगी सुनामी -वित्तमंत्री ओपी चौधरी
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
1893 में शिकागो से गूंजी आवाज 2026 में सिएटल तक पहुंची : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने व्यक्त किया विचार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?