NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ में तापमान 45 डिग्री पार पहुंचने की आशंका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ में तापमान 45 डिग्री पार पहुंचने की आशंका
रायगढ़

रायगढ़ में तापमान 45 डिग्री पार पहुंचने की आशंका

नौतपा के पहले दिन बढ़ी गर्मी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:40 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन रायगढ़ में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को तापमान बढक़र 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
नौतपा के पहले दिन बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि नौतपा के दौरान लू का प्रभाव अधिक गंभीर हो सकता है, इसलिए लोगों को जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के, सूती व ढीले कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखें तथा छतरी, टोपी या कपड़े का उपयोग करें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें और नियमित रूप से पानी, छाछ, ओआरएस घोल, लस्सी, नींबू पानी और आम पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

ये हो सकते हैं लू के लक्षण

स्वास्थ्य विभाग ने लू के प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, बेहोशी, कमजोरी, शरीर में ऐंठन और नब्ज का असामान्य होना शामिल बताया है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क होने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार, लू से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाएं। उसके कपड़े ढीले करें और शरीर का तापमान कम करने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें। इसके साथ ही प्रभावित व्यक्ति को पानी, ह्रक्रस् घोल या कच्चे आम का पना जैसे तरल पदार्थ पिलाने की सलाह दी गई है।

खाली पेट घर से बाहर न निकलें

सीएमएचओ ने कहा है कि तेज धूप में खाली पेट घर से बाहर न निकलें। अधिक मिर्च-मसालेदार और बासी भोजन से परहेज करें। साथ ही कूलर या एसी से निकलकर अचानक तेज धूप में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो जाए, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और लू से बचाव के उपायों का पालन करें।

सप्ताहभर तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना भी जताई है।

You Might Also Like

भारत माला में ओवरब्रिज व रास्ता नही देने का आरोप

67 हाथियों की मौजूदगी के बीच दंपति का किया गया रेस्क्यू

बोर्ड परीक्षा हेतु विषयवार ब्लूप्रिंट की जानकारी देने दिया गया प्रशिक्षण

डॉ. सुकांति गुरू का निधन

9 से कृष्णा विहार मंदिर में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महापौर ने वार्ड 37/38 को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात
Next Article केनाल-लिंक रोड के लिए बेदखली नोटिस पर विरोध, जोगीडीपा के लोग पहुंचे रायगढ़ निगम

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?