रायगढ़। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत आज छाल पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कांसाबहार में शराब रेड कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम कांसाबहार निवासी दिलीप चावले अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन पर उप निरीक्षक मदन पाटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई।
रेड कार्रवाई के दौरान संदेही दिलीप चावले अपने आंगन में अवैध महुआ शराब के साथ मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर हाथ भ_ी से बनी महुआ शराब तथा एक अन्य 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। कुल 20 लीटर अवैध महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है, जब्त की गई।
20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, छाल पुलिस की कार्रवाई



