NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या, पति ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या, पति ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या, पति ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:30 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में झाडिय़ों में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने की-पैड मोबाइल गिरवी रखने की बात पर गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी थी। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को मस्जिदपारा स्थित प्रतीक चौवड़ा की बाड़ी परिसर में झाडिय़ों के बीच प्लास्टिक की बोरी से ढका राजकुमारी चौहान (48) का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि राजकुमारी और उसका पति मोहब्बत पिछले करीब एक साल से प्रतीक चौवड़ा के यहां रहकर देखरेख और मजदूरी का काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे और मोहब्बत अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात भी दंपती के बीच विवाद और मारपीट की आवाजें आसपास के लोगों ने सुनी थीं। अगले दिन शाम मोहल्ले के बच्चों ने बाउंड्री के भीतर झाडिय़ों में बोरी से ढका शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतका के बेटे लालजीत चौहान ने शव की पहचान अपनी मां राजकुमारी चौहान के रूप में की। घटना के बाद से आरोपी पति मोहब्बत चौहान फरार था।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे धरमजयगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में मोहब्बत चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था। जब उसने मोबाइल के बारे में पूछा तो पत्नी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे गुस्से में आकर उसने लकड़ी के चौड़े पट्टे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पहले भी कर चुका है हत्या

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे पहले भी वह अपने ससुर की हत्या कर चुका है। इस बार उसने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

प्रशासन की सख्ती से दबंगों में मचा हडक़ंप

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव

सीएमएचओ ने वृद्धाश्रम एवं जतन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप का शहर में हुआ स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ने आपसी रंजिश में की थी युवक का हत्या
Next Article मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?