NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ने आपसी रंजिश में की थी युवक का हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ने आपसी रंजिश में की थी युवक का हत्या
रायगढ़

72 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्त ने आपसी रंजिश में की थी युवक का हत्या

आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से मिले गमछे व पुलिस डॉग ‘रूबी’ की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस, आरोपी पूर्व में दुष्कर्म के मामले में भी जा चुका है जेल

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा के ग्राम भकुर्रा में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मृतक के ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी रंजिश और विवाद के दौरान घरेलू शील पत्थर से सिर एवं गर्दन पर जानलेवा प्रहार कर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले महत्वपूर्ण सुराग तथा पुलिस डॉग श्रूबीश् की सहायता से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भकुर्रा आवासपारा निवासी गोरखनाथ चौहान (65 वर्ष) ने 12 जुलाई की रात थाना लैलूंगा में सूचना दी कि उसके पुत्र रामनाथ उर्फ सोनू चौहान (23 वर्ष) का शव घर की परछी में पड़ा हुआ है। मृतक के सिर एवं गर्दन के पास भारी वजनी शील पत्थर पड़ा था। प्रार्थी ने बताया कि उसका पुत्र शराब का आदी था तथा नशे की हालत में अक्सर अपनी मां से विवाद और मारपीट करता था, जिसके कारण उसकी मां एक सप्ताह पूर्व अपनी बेटी के घर ग्राम जमुना चली गई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया, शव का पोस्टमार्टम कराया तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य, जिनमें आरोपी का गमछा भी शामिल था, जब्त किया गया। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की मदद ली गई पुलिस डॉग श्रूबीश् को डाग मास्टर विरेन्द्र अनंत ने घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर कई लोगों को खड़ा किया गया । पुलिस डॉग रूबी ने मृतक के मित्र भुवनेश्वर यादव तक पहुंचकर स्पष्ट संकेत दिए। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और मृतक साथ बैठकर खाना खा रहे थे तथा शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घर में रखे भारी शील पत्थर से रामनाथ उर्फ सोनू के सिर एवं गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना के समय पहने गए फुल पैंट एवं टी-शर्ट भी जब्त किए गए।
विवेचना में आरोपी भुवनेश्वर यादव पिता स्वर्गीय तिलूराम यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भकुर्रा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में दुष्कर्म के एक मामले में भी जेल जा चुका है। लैलूंगा पुलिस की त्वरित एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना से हत्या के इस मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपी को कानून के दायरे में लाया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस हत्या के मामले के खुलासे में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, थाना लैलूंगा की टीम तथा पुलिस डॉग रूबी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए डॉग मास्टर आरक्षक वीरेन्द्र अनंत को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

You Might Also Like

हनुमान मंदिर तोडऩे पर बवाल, पुलिस से झूमाझटकी

एडवोकेट प्रोटेक्षन एक्ट को लेकर ओपी ने दिलाया भरोसा

चुनाव प्रचार के आखरी दिन भी निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम ने किया डोर टू डोर जन संपर्क

अनन्या फुटबॉल सब-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट का करेंगी प्रतिनिधित्व

महिला संबंधी अपराध में पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादीशुदा निकला प्रेमी
Next Article मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या, पति ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?