रायगढ़/ पुसौर। आपको बता दे की बीते 12 जुलाई को सीडीएस मार्शल आर्टस कराटे चैंपियनशिप एनटीपीसी लारा स्थित श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई थी जिसमें 250 से अधिक कराटे खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया था इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी लारा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान गुरूकुल स्कूल के खिलाडिय़ों के नाम रहा और तृतीय स्थान कुनबा काई को प्राप्त हुआ इस प्रतियोगिता में जिले की 7 टीम ने भाग लिया था साथ ही एनटीपीसी के तीन प्रोजेक्ट एनटीपीसी लारा, एनटीपीसी ऊंचाहार, और एनटीपीसी दर्लिपली के बच्चों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड अथॉरिटी शोतोकोन कराटे डू एशोसिएशन (डब्ल्यू ए एस के ए) के तत्वाधान में सीडीएस मार्शल आर्ट के द्वारा आयोजित कराई गई थी चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी रोहित कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई इस प्रतियोगिता में काता/कुमीते का इवेंट हुआ था जिसमें काते में 110 बच्चों ने भाग लिया था जबकि कुमीते में 140 बच्चों ने प्रतियोगिता में मेडलिस्ट खिलाडिय़ों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन किए थे उन्हें फर्स्ट सेकंड थर्ड ट्रॉफी सम्मान स्वरूप दिया गया। सीडीएस मार्शल आर्ट के सचिव राहुल कुमार पटेल ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को कराटे की टी-शर्ट का नि शुल्क वितरण किया गया साथ ही खिलाडिय़ों को खेल भावना से जोडऩे का प्रयास किया गया यह एक ओपन कराटे प्रतियोगिता थी जिसमें कोई भी खिलाड़ी आकर खेल सकता था प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य बी. नागराज के द्वारा किया गया जीत के शुभ अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के द्वारा सभी खिलाडिय़ों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि रोहित सर के नेतृत्व में बच्चे आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे इस अवसर पर एनटीपीसी दरलीपाली कोच विवेक जायसवाल एनटीपीसी नबीनगर कोच गौरव कुमार रिहंद कोच नितेंद्र प्रजापति एनटीपीसी ऊंचाहार असिस्टेंट कोच पियूष, कीर्तन, कुणाल यज्ञसेनी प्रधान, सुप्रतिम भौमिक,शेखर,रवि कुमार आदि लोगों ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



