NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के कर-कमलों से संपन्न हुई श्री राधाकृष्ण मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के कर-कमलों से संपन्न हुई श्री राधाकृष्ण मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा
खरसिया

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के कर-कमलों से संपन्न हुई श्री राधाकृष्ण मंदिर की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा

खरसिया में श्री राधाकृष्ण के दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। धार्मिक नगरी खरसिया की पावन धरा पर सनातन संस्कृति और अगाध श्रद्धा का एक नया इतिहास रचा गया है। नगर के नव-निर्मित भव्य एवं विशाल श्री राधाकृष्ण मंदिर का रथ द्वितीया के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय तोखन साहू के कर-कमलों से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्ण विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक और गरिमामय ?समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, गोपाल शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, छाया विधायक महेश साहू, बिलासपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी, तखतपुर नगरपालिका अध्यक्ष, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महामंत्री मनीष रावलानी, नगरपालिका के पार्षदों सहित श्री राधाकृष्ण धर्मादा ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष राठौर एवं समस्त ट्रस्टी उपस्थित रहे। इस पावन बेला के साक्षी बनने के लिए खरसिया और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में धर्मपरायण नागरिक, महिलाएं एवं युवा पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ उमड़े।

सनातन धर्म की ऐतिहासिक उपलब्धि – महेश साहू

कार्यक्रम की शुरुआत में छाया विधायक महेश साहू ने मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का आत्मीय स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि खरसिया नगर में इस विशाल और ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण यहां की धर्मप्रेमी जनता और ट्रस्ट के सदस्यों के भगीरथ प्रयासों का परिणाम है। यह भव्य मंदिर खरसिया के गौरव को बढ़ाने के साथ-साथ सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

नगर की सुख-समृद्धि की कामना – कमल गर्ग

नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने रथ द्वितीया के शुभ संयोग पर बधाई देते हुए कहा, आज का यह पवित्र दिन हम सभी के लिए अत्यंत मंगलकारी है। मैं भगवान श्री राधाकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों और नगरवासियों की उन्नति, प्रगति तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने इस दिव्य निर्माण के लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों की सराहना की। भारत राम और कृष्ण का देश, माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य – केंद्रीय मंत्री तोखन साहू उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भावुक और गौरवान्वित नजर आए। उन्होंने कहा मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे भगवान श्री राधाकृष्ण की प्राण-प्रतिष्ठा जैसे महान और पुण्य कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिला। यह भारतवर्ष भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन भूमि है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज 500 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और तंबू में विराजमान रहे प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हुआ है, जो जन-जन की आस्था का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री ने सनातन मूल्यों पर जोर देते हुए उपस्थित सभी भक्तों से एक विशेष अपील की, उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमें सबसे पहले अपने माता-पिता का आदर करना सिखाता है। सभी भक्त सर्वप्रथम अपने माता-पिता को प्रणाम करें और उनकी सेवा करें, यही संसार का सबसे बड़ा पुण्य और सच्ची भक्ति है। समय की सीमा के कारण उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के प्रति दूर से ही नमन करते हुए कहा कि यदि समय होता, तो वे प्रत्येक भक्त के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लेते। यह आयोजन न केवल एक मंदिर की स्थापना है, बल्कि यह क्षेत्र में सनातन धर्म की जड़ों को और मजबूत करने वाला एक गरिमामय उत्सव साबित हुआ।

You Might Also Like

राघव ने लगातार तीसरी बार जीती राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप

श्री राम कथा महोत्सव छठवां दिवस भरत चरित्र का वर्णन

भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत : नई पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ

सेंट जॉन्स स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

मासूम अनमोल को मिलेगा नवजीवन ब्रेन में लगी चोट इलाज हेतु हेल्पिंग हैंड्स ने भेजा रायपुर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कराटे चैंपियनशिप में 50 गोल्ड 22 सिल्वर 16 ब्रोंज मेडल के साथ एनटीपीसी लारा प्रथम
Next Article श्री जगन्नाथ रथ यात्रा… भक्ति, परंपरा और विश्व कल्याण का दिव्य महोत्सव

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?