NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सात दिनों में शुरू होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ मकान, जिला पंचायत सीईओ ने कोड़ातराई में चौपाल लगाकर दिए सख्त निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सात दिनों में शुरू होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ मकान, जिला पंचायत सीईओ ने कोड़ातराई में चौपाल लगाकर दिए सख्त निर्देश
रायगढ़

सात दिनों में शुरू होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ मकान, जिला पंचायत सीईओ ने कोड़ातराई में चौपाल लगाकर दिए सख्त निर्देश

अप्रारंभ और दूसरी किस्त प्राप्त आवासों की हुई ग्राम स्तर पर समीक्षा, हितग्राहियों से सीधे संवाद कर तय की गई समय-सीमा, घर-घर पहुंचकर किया निरीक्षण, आवास निर्माण में लापरवाही पर अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:48 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत कोड़ातराई का दौरा कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ आवासों तथा दूसरी किस्त प्राप्त कर चुके हितग्राहियों के आवासों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों ने अभी तक आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया है, वे आगामी सात दिनों के भीतर निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से शुरू करें तथा दूसरी किस्त प्राप्त कर चुके हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपने आवास पूर्ण करें।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री पठारे ने ग्राम में चौपाल आयोजित कर हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने जमीन पर बैठकर प्रत्येक हितग्राही की स्थिति की व्यक्तिगत जानकारी ली तथा एक-एक स्वीकृत आवास की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक निर्माण योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए सभी हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण करें। सीईओ श्री पठारे ने अधिकारियों एवं पंचायत अमले को निर्देशित किया कि प्रत्येक अप्रारंभ आवास की नियमित निगरानी की जाए तथा हितग्राहियों को निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त जारी हो चुकी है, वे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें और शीघ्रता से अपने आवास पूर्ण करें।
सीईओ श्री पठारे ने ग्राम में घर-घर पहुंचकर अप्रारंभ आवास वाले हितग्राहियों के निवास का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारणों की जानकारी ली तथा संबंधित हितग्राहियों को सात दिनों के भीतर कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक हितग्राही के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को गति प्रदान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुसौर श्री विवेक गोस्वामी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत कोड़ातराई में जिन हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत आवास अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उनमें आरती/अशोक, अमरसिंह/गोरेलाल, अनिल कुमार महंत/इतवारदास, अमरिका/ललित, अनिता/कमला, आशा चौधरी/देवर्षि चौधरी, बाहरतीन/विद्याधर, बसंती/दुर्गा, वृन्दावती/छोटेलाल चौहान, दीपक साव/लालकुमार साव, गीता/राधेश्याम, गीता चौधरी/पदमन चौधरी, घसनीन/रामनाथ, घासीराम/चंदनदास, गौरी/सेतराम, हेमा चौधरी/ नारद चौधरी, जयश्री/सुशांत, कार्तिककुंवर/उद्धव, खेमसागर/सुखचंद, लक्ष्मीन/फूलचंद, मदनसुंदर/ठाकुरराम, मनोज/गंगाराम, मिलाप/पंचराम, मीरादेवी/पंछी, निर्मला चौधरी/दिलीप चौधरी, निशा/मनुलाल, पदमलता/खीरमोहन, पदमन/महेशराम, पार्वती/मनबोध, प्रतिमा/बद्रीनाथ, प्रेमलाल/रुकमन, पुष्पलता/चंद्रकुमार साहू, सचिता/संतराम, शकुंतला/लंबोदर, समारू/हेमराम, समूनमती/बोधराम, सावित्री/प्रेमलाल, शशिधर/होशराम, शेख याकूब/अब्दुल, सुकांति/लच्छीराम, सुरेश्वरी/विकास, थानसिंह/मोतीराम, विनोद/हरिहर तथा यशोदा/रतिराम चौहान शामिल हैं।

You Might Also Like

सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक जेल पहुंचा

25 जुलाई को रायगढ़ में लगेगा निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर

सूरज की किरणों से बदली सोनमुड़ा के राम रतन मिश्रा की जिंदगी

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का शक्ति प्रदर्शन, दैवेभो ने की नियमितीकरण की मांग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू.अनियमितता मामले में जांच शुरू!
Next Article राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?