NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस
रायगढ़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन का फोकस

टीबी, कुष्ठ, एचपीवी टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सहित सभी योजनाओं की प्रगति पर बनी कार्ययोजना

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:50 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
4 Min Read

कलेक्टर के निर्देशानुसार अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

रायगढ़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन की प्राथमिकता वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत की अध्यक्षता में सीएमएचओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों, लंबित कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), मुख्य कार्यक्रम प्रबंधक (सीपीएम), विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला नोडल अधिकारी, सेक्टर प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी), राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी), राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी), गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनसीडी), एचपीवी टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, एनीमिया मुक्त भारत अभियान, मातृ मृत्यु दर (एमएमआर), शिशु मृत्यु दर (आईएमआर), उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं प्रबंधन, संस्थागत प्रसव तथा स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध जांच एवं उपचार सुविधाओं की बिंदुवार जानकारी ली गई। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वहां विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति, नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण रिपोर्टिंग तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे, इसके लिए मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित लेप्रोसी केस डिटेक्शन कैंपेन (एलसीडीसी) की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से संभावित मरीजों की पहचान, समय पर उपचार एवं जनजागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों, अभिभावकों एवं स्वास्थ्य अमले के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, जांच सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। साथ ही निर्देश दिए गए कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्था में आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हों तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही की स्थिति न बने। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की पूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

You Might Also Like

लैलूंगा, तमनार व पूंजीपथरा में रफ्तार का कहर, पांच की मौत

जीएम के आने की सुगबुगाहट,स्टेशन की होने लगी सफाई

जगदंबा फैक्ट्री के सुपरवाईजर की संदिग्ध मौत

एनटीपीसी समूह ने वित्त वर्ष 2024-25 में 400 बिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा छुआ

पुरी-इंदौर एक्सप्रेस में महिला की बिगड़ी तबीयत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सात दिनों में शुरू होंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ मकान, जिला पंचायत सीईओ ने कोड़ातराई में चौपाल लगाकर दिए सख्त निर्देश
Next Article वीबी-जीराम जी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मजबूत आधार

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?