NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
रायगढ़

आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:46 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम महेश शर्मा, टे्रफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, नगर निगम, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रथ यात्रा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस पेट्रोलिंग, सडक़ किनारे रखी निर्माण सामग्री हटाने, ढीले विद्युत तारों एवं लूज विद्युत प्वाइंट की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि रथ यात्रा के दौरान गांजा चौक से चांदनी चौक, केवड़ा बाड़ी बस स्टैण्ड से चांदनी चौक, बाघ तालाब से चांदनी चौक तथा पैलेस रोड से चांदनी चौक में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्ग पर खड़े वाहनों को हटाने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा में भजन मंडलियों के साथ आर्केस्ट्रा भी शामिल रहेगा। इससे रथ यात्रा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक भव्य बनेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग एवं प्रमुख स्थलों पर पेयजल के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। राजा महल के समीप एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी तथा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। सोनारपारा में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए रथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए।

You Might Also Like

नवरात्रि पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनन्दमूर्ति जी की 104 वीं जन्मोत्सव आनंद पूर्णिमा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

17 मांगो को लेकर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

नि:शुल्क नीट और जेईई कोचिंग कक्षाओं के लिए विकासखण्ड हेतु नोडल अधिकारी किया नियुक्त

‘पुष्पा’ स्टाइल में कार मॉडिफाई कर गांजा तस्करी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उछले
Next Article भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू.अनियमितता मामले में जांच शुरू!

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?