NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उछले
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उछले
रायगढ़

तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उछले

सडक़ पार करते समय हुआ हादसा, तीनों गंभीर

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:46 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत खम्हार के खम्हार चौक पर रविवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम बिहामाटी के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चौक स्थित होटल की ओर जाने के लिए सडक़ पार कर रहे थे। इसी दौरान धरमजयगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, तीनों युवक बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरे। हादसे का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में टक्कर के बाद तीनों युवकों को हवा में उछलकर गिरते देखा जा सकता है। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआत इलाज के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल घायलों की पहचान और वे कहां जा रहे थे, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। खम्हार चौक पहले भी गंभीर सडक़ दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है। 30 अक्टूबर 2025 को इसी स्थान पर तेज रफ्तार कार ने बाइक और सडक़ किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कार सवार तीन लोग हादसे के बाद वाहन छोडक़र फरार होते दिखाई दिए थे। घटना की सूचना मिलते ही कापू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की मारवाड़ी युवा मंच के नेक सेवा कार्य की बेहद सराहना

चक्रधरनगर व गांधी प्रतिमा पास के वेंडरों को किया गया व्यवस्थित

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रायगढ़ में भाजपा का दबदबा

भाई के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने वाली महिला गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिले महेश साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र- ओपी चौधरी
Next Article आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?