रायगढ़। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से एक यात्री का बैग चोरी होने की शिकायत आने पर रायगढ़ जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोर्झा ने बताया कि विगत 19 जून जीआरपी थाना शालिमार (पश्चिम बंगाल) से रायगढ़ जीआरपी को चलती ट्रेन में यात्री का बैग चोरी होने का डायरी मिला है। जिसमें प्रार्थी शेख अकरमुद्दीन (29 वर्ष), पिता स्वर्गीय शेख सिराजुद्दीन, निवासी ग्राम बदुरचक, पोस्ट राजबलहिट, थाना जंगीपाड़ा, जिला हुगली (पश्चिम बंगाल) ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह विगत 15 जनवरी 2026 को ट्रेन संख्या 12151 डाउन समरसता सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मुंबई एलटीटी से सांतरागाछी जाने के लिए एस-2 कोच के सीट नंबर 63 (आरएसी) में बैठकर यात्रा कर रहा था। इस दौरान 16 जनवरी 2026 को रात करीब 8.55 बजे जब ट्रेन रायगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई, तब उसने देखा कि उसका काले रंग का पि_ू बैग गायब है। बैग में करीब 9 ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां, लगभग 6 ग्राम की सोने की चेन, 5.350 ग्राम का सोने का बाला, 2.920 ग्राम का नेकलेस तथा 13 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। जिसको अज्ञात चोरों ने चलती ट्रेन में चोरी करने की आशंका जताया है। ऐसे में जब ट्रेन दूसरे दिन शालीमार स्टेशन पहुंची तो पीडि़त ने इसकी शिकायत शालिमार जीआरपी में दर्ज कराया था, जो करीब साढ़े पांच माह बाद विगत 19 जून को शिकायत जीआरपी शालिमार के माध्यम से रायगढ़ जीआरपी को प्रेषित की गई, जिस पर अब रायगढ़ जीआरपी ने असल अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर-रायगढ़ के बीच बढ़ चोरियां
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों से बिलासपुर-रायगढ़ के बीच ट्रेनेां में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। जिससे विगत दो-तीन माह के अंदर में करीब आधा दर्जन चोरी की मामले रायगढ़ जीआरपी ने दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं बताया जा रहा है कि इन दिनों ट्रेनों की बिगड़ी चाल के चलते जहां-तहां रात में ट्रेने के खड़े होने से चोरेां को मौका मिल रहा है और यात्रियों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी इन चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। जिससे कुछ दिन जांच के बाद सभी मामले खत्मा में चले जाते हैं।
इससे यात्रियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
सोने के जेवर सहित नकदी लेकर फरार हुए बदमाश, शालिमार से मिली डायरी पर रायगढ़ जीआरपी में अपराध दर्ज



