NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूट व चाकू से हमला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूट व चाकू से हमला
रायगढ़

प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूट व चाकू से हमला

पूंजीपथरा पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोचा, भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:44 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। पूंजीपथरा पुलिस ने कल सूर्योदय प्लांट के सुरक्षा गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुबेर कुमार यादव (25 वर्ष), निवासी ग्राम ढोढ़ीआरा, थाना तपकरा, जिला जशपुर, वर्तमान निवासी सूर्योदय प्लांट कॉलोनी, पूंजीपथरा ने 14 जुलाई को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे वह कंपनी से ग्राम तुमीडीह बाजार जाने के लिए पैदल निकला था। कंपनी के मुख्य द्वार से लगभग 100-200 मीटर आगे पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और मोबाइल, पर्स तथा रुपये निकालने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों में से एक ने धारदार चाकू से उसके पेट के पास वार कर घायल कर दिया तथा उसकी जेब से टप्टव् ज्3 एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत लगभग 11,000) एवं पर्स लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में धारा 309(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (ठछै) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले वेजौन कंपनी, चिराईपानी के पास तीन संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं पीडि़त से पहचान कराने पर तीनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। विधिवत मेमोरेंडम कथन एवं तहसीलदार तमनार की उपस्थिति में शिनाख्ती कार्रवाई कराई गई।
आरोपी कुलदीप सिंह के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। वहीं आरोपी जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू, एक सिम कार्ड तथा मोबाइल के माध्यम से अपने फोन-पे खाते में 30,000 ट्रांसफर किए जाने संबंधी बैंक खाते से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए। विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों 1- कुलदीप सिंह (33 वर्ष), निवासी बेला झरिया थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही हाल मुकाम वेज्रौन कंपनी क्वार्टर, पूंजीपथरा 2- जगन्नाथ सोनी उर्फ सोनू (21 वर्ष) ग्राम कचकोबा थाना तमनार हाल मुकाम एनआर इस्पात देलारी पूंजीपथरा एवं 3- अनिकेत धनवार (19 वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल थाना तमनार को 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी कुलदीप पूर्व में ट्रेलर वाहन चोरी में आरोपी रहा है ।
पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गंभीर अपराधों के प्रति रायगढ़ पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट हुई है।

You Might Also Like

वेतन वृद्धि आदेश के क्रियान्वयन के लिए संघ ने संचालक कृषि को ज्ञापन सौपा

रफ्तार का कहर : बाइक सवार ग्रामीण की मौत

जिले में अब तक मात्र 7 हजार क्विंटल की हुई धान खरीदी

अखिलेश सिंह बने एनटीपीसी लारा की नई परियोजना प्रमुख

रफ्तार के कहर ने ले ली चार युवकों की जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next Article अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- महापौर

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?