रायगढ़। जोबी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी रमाकांत मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
घटना की रिपोर्ट 13 जुलाई को पुलिस चौकी जोबी में 21 वर्षीय पीडि़ता द्वारा दर्ज कराई गई। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी रमाकांत मांझी से उसकी पूर्व परिचित थी। आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम और विवाह का प्रस्ताव देता था, जिससे परेशान होकर उसने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। पीडि़ता के अनुसार 12 जुलाई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान वह शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार को छोडऩे बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी, तभी आरोपी पीछे से आया और उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीडि़ता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी अपनी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा डिलक्स मोटरसाइकिल मौके पर छोडक़र दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल पहुंचाया।
पीडि़ता की लिखित शिकायत पर चौकी जोबी, थाना खरसिया में धारा 64(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत मांझी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे एवं घटनास्थल से उसकी नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, क्रेक बेल्ट तथा वारदात में प्रयुक्त डिलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



