NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- महापौर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- महापौर
रायगढ़

अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- महापौर

सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डेंगू रोकथाम के लिए दिए सख्त निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 16, 2026 12:44 am
By lochan Gupta July 16, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर निगम सभाकक्ष में महापौर जीवर्धन चौहान ने सफाई दरोगाओं एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेकर शहर की सफाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया। बैठक में महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर की स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सफाई दरोगाओं और सुपरवाइजरों को निर्धारित समय तक अपने-अपने वार्डों में उपस्थित रहकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि वे किसी भी समय किसी भी वार्ड का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। यदि निरीक्षण के दौरान संबंधित सफाई दरोगा या सुपरवाइजर वार्ड में उपस्थित नहीं मिले या सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल उपस्थिति दर्ज कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वार्डों में नियमित सफाई, नालियों की सफाई, कचरा उठाव और नागरिकों की शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बरसात के मौसम को देखते हुए महापौर ने डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों की नियमित निगरानी, नालियों की समय पर सफाई, फॉगिंग, लार्वा नाशक दवा के छिडक़ाव तथा स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण किसी भी वार्ड में बीमारी फैलने की स्थिति नहीं बननी चाहिए।महापौर ने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निभाए। शहर की साफ-सफाई में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और आम जनता को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी रमेश तांती, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सफाई दरोगा एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

You Might Also Like

लोकसभा निर्वाचन-2024 : स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत निकली बाईक रैली

सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी, जनसमस्या निवारण शिविरों में मौके पर बन रहे आयुष्मान कार्ड, इलाज की चिंता से मिल रही राहत

चोरी के टुल्लु पंप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

महापौर के लिए 9 एवं पार्षद पद के लिए 177 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन

पत्थर से सिर कुचलकर बाप-बेटी की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूट व चाकू से हमला
Next Article डॉ. रुपेेंंद्र पटेल हॉस्पिटल में नि:शुल्क हड्डी व जोड़ रोग शिविर 25 को

खबरें और भी है....

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल श्री रमेन डेका
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
जशपुर पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन कार में मिला साढ़े 5 क्विंटल मादक पदार्थ
14 सितंबर से सुर, ताल व घुंघरुओं की झंकार से गूंजेगा चक्रधर समारोह का मंच, स्थानीय प्रतिभाओं और छत्तीसगढ़ी कलाकारों को मिलेगा मंच

Popular Posts

डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?