NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत
रायपुर

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

शरीर पर चोट के निशान, शिकायत पर जांच शुरू

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:01 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाजरत 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धरसीवां निवासी प्रदीप गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि प्रदीप के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत संदिग्ध लग रही है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना मिलने के बाद खमतराई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खमतराई पुलिस के मुताबिक, प्रदीप गिरी लंबे समय से शराब की लत से परेशान था। घरवालों ने नशा छुड़ाने के उद्देश्य से उसे 21 जून को गोंदवारा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शुक्रवार की रात एक बजे उसकी तबीयत बिगड़ी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) भेज दिया। मृतक के पिता का आरोप है कि प्रदीप के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, इसलिए उनकी मौत संदिग्ध लग रही है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। अगर किसी की लापरवाही या मारपीट सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। खमतराई थाना पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मृतक के साथ मारपीट या किसी तरह की शारीरिक प्रताडऩा के कोई साफ सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल इसे सामान्य मौत माना जा रहा है। हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि प्रदीप की शादी पिछले वर्ष हुई थी। इससे पहले भी प्रदेश के कुछ नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के दौरान मौत और हिंसा के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खमतराई थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात एक बजे प्रदीप की तबीयत खराब होने पर उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो गई है। मामलें में मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिस नशामुक्ति केंद्र में प्रदीप भर्ती था, वहां पहले भी मारपीट जैसी घटना सामने आई है। मामलें में जांच की जा रही है।

You Might Also Like

चरणदास महंत बोले मेरी किसी ने मदद नहीं की

सीएम साय को भेंट की संगमरमर पर बनी मोदी की सूक्ष्म प्रतिमा

सीएमडीसी अध्यक्ष और खनिज सचिव ने बताई दो वर्ष की उपलब्धि

मंत्रालय में बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस आज से शुरू

सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्वरक संकट के बीच कृषि विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक
Next Article क्यूआर कोड से सफर होगा सुरक्षित, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘रायपुर’ का नाम

खबरें और भी है....

जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर मार डाला
मेकाहारा के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी
पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मार डाला, दोनों को आजीवन कारावास की सजा
बिल्डिंग डिस्मेंटल के दौरान गिरा बिजली खंभा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं टपरंगा की महिलाएं, सालाना 6 से 7 लाख कमा रहीं, जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से कर रहीं आय अर्जन, लगातार बढ़ रही जूट बैग की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?