NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्यूआर कोड से सफर होगा सुरक्षित, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘रायपुर’ का नाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > क्यूआर कोड से सफर होगा सुरक्षित, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘रायपुर’ का नाम
रायपुर

क्यूआर कोड से सफर होगा सुरक्षित, गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ‘रायपुर’ का नाम

15 दिनों में 15,047 ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन पूरा

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 12:02 am
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और हाईटेक बनाने की दिशा में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में कालीबाड़ी स्थित यातायात कार्यालय परिसर में आटो और ई-रिक्शा वाहनों में क्तक्र कोड चस्पा करने के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर एवं बाहर से आने वाले जनता को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराना है।
नागरिक आटो/ई-रिक्शा में जाने से पहले या सवार होकर गुगल में कैमरे से क्यू आर कोड स्कैन कर वाहन चालक की संपूर्ण जानकारी देख सकता है। आटो/ई-रिक्शा वाहनों में कई बार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की सूचना मिलती है। इन वाहनों में क्यू आर कोड लगने से नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागृत होगी। सवारी क्यू आर कोड का फोटो खींच कर रख सकता है, कई बार सामान भूल जाने की स्थिति में क्यू आर कोड से वाहन मालिक से संपर्क करना आसान होगा। बिना क्यू आर कोड लगे आटो/ई-रिक्शा में यात्रा करना असुरक्षित हो सकता है इसलिए क्यूआर कोड लगे आटो/ई-रिक्शा वाहनों का ही उपयोग करें।
20 मई को इस अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की गई थी। अब रायपुर जिला पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अंतर्गत चलने वाले वाहनों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन करने वाला देश का पहला जिला है, जिन्होंने मात्र 15 दिनों में 15047 आटो/ई-रिक्शा वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जनसुरक्षा से जुड़े इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस की टीम द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किया गया। इस पहल से शहर में संचालित होने वाले आटो/ई-रिक्शा की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो सकी। अगले चरण में आटो/ई-रिक्शा चालकों को परिचय पत्र एवं आटो स्टैण्ड का चिन्हांकन कर सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस के इस पहल से न केवल यातायात का अनुशासन स्थापित होगा साथ ही साथ अपराध नियंत्रण में भी सहयोगी सिद्ध होगा।
पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में यातायात, साइबर, महिला अपराध, सडक़ सुरक्षा से संबंधित जागरूकता के लिए बनाए गए शार्ट फिल्म का स्क्रीनिंग किया गया। इन शार्ट फिल्मो को जनजागरूकता हेतु सोशल मीडिया एवं शहर के एल.ई.डी. स्क्रीन, मॉल, पीवीआर के माध्यम से जन-जन तक पहुॅचाया जाएगा। इस प्रयास से निश्चित रूप से लोगों में अनुशासन एवं जागरूकता की भावना जागृत होगी, सुरक्षा संबल होगा।
इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि अमित तुकाराम कांबले अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, मयंक गुर्जर डीसीपी उत्तर, संदीप पटेल डीसीपी पश्चिम, स्मृतिक राजनाला डीसीपी क्राइम, अर्चना झा एडीसीपी मुख्यालय, विवेक शुक्ला डीसीपी ट्राफिक एवं प्रोटोकॉल,समस्त एसीपी यातायात के साथ नारायण हास्पिटल के सीईओ युवराज खेमका, विश्व गीता इस्पात लिमिटेड से सुधीर सुल्तानियॉ, हीरा इस्पात लिमिटेड से प्रकाश अग्रवाल, सागर टीएमटी से पंकज अग्रवाल,आटो यूनियन के पदाधिकारीगण कमल पांडेय, नारायण सोनी सहित अन्य तथा यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपिस्थत थे। कार्यक्रम के अंत में सीमा अहिरवार सहायक पुलिस आयुक्त यातायात कमिश्नरेट रायपुर द्वारा आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

छग ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

एसआईआर सर्वे में गड़बड़ी का आरोप

पटवारियों की हड़ताल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का बयान

बीएड-डीएलएड में एडमिशन के लिए आखिरी मौका

संसद में एमपी बृजमोहन ने उठाया, नॉन-ट्रेसेबल और पोस्टमॉर्टम मुद्दा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत
Next Article सीएम साय की सख्ती का असर, अवैध खनन-परिवहन में लगे 3 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

खबरें और भी है....

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 महिलाओं से की गई थी लाखों की धोखाधड़ी
हाथी शावकों को खदेडऩे ग्रामीणों ने फोड़े फटाके
किशोरी को भगाकर ले जाने वाला पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार
ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी… श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है-ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?