NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
रायगढ़

महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर

जेसीबी से मलबा हटाकर घायलों को निकाला गया बाहर

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:06 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। गुरुवार देर शाम महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार अचानक ध्वस्त होकर ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में इस कदर गिरी कि अस्पताल पहुंचते तक एक गर्भवती महिला की मौत हो गई तो वहीं एक महिला समेत 2 लोग जख्मी हो गए। इस हादसे से दोनों प्लांट के अलावे चिराईपानी में सनसनी फैलते ही घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जेसीबी से मलबा हटाकर तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई है। फिर, भी हालत में तनाव है।
सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय रायगढ़ से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर लाखा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव चिराईपानी में आज देर शाम लगभग 7 बजे बूंदाबादी के दौरान उस समय हडक़म्प मच गया, जब महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार एकाएक ओम श्री रूपेश कंपनी में उस जगह जा गिरी, जहां लेबर क्वाटर है। बताया जाता है कि महालक्ष्मी कास्टिंग की कमजोर दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर को अपनी चपेट में ऐसे लिया कि वहां रहने वाली 2 महिला समेत 3 लोग दबकर घायल हो गए।

मलबे में दबकर कराह रहे थे जख्मी

ओम श्री रूपेश कंपनी में महालक्ष्मी कॉस्टिंग की दीवार ध्वस्त होने की घटना से सनसनी फैलते ही लेबर क्वाटर में रहने वाले गरीब परिवार मारे दहशत के एकबारगी कांप उठे। हादसे की सूचना दोनों कंपनी प्रबंधनों को मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। तदुपरांत, आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दीवार के मलबे में दबकर कराह रही 2 महिला सहित 3 आहतों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जेसीबी से मलबों को हटाया गया।

कंपनी की लापरवाही से हुआ हादसा

ग्रामीणों की माने तो महालक्ष्मी कास्टिंग की जो दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी में गिरी, वह काफी कमजोर थी। ऐसा नहीं है कि कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी, मगर उन्होंने सुधार कार्य कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली और यही वजह है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक से यह घटना हुई।

गर्भवती महिला की मौत

सूत्रों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल रंभा यादव नामक महिला को मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि मृतिका गर्भवती थी। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से दीवार गिरी है, जहां एक गर्भवती महिला की मौत हो गई तो वहीं दूसरी की स्थिति गंभीर बनी है।

You Might Also Like

बस स्टेंड में पीएचई के आवंटित भूमि पर कब्जे की तैयारी

पूर्वांचल के गौरव बुनकर के बेटे लोकनाथ ने रायगढ़ का बढ़ाया मान

विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक बजट : विकास केडिया

जिला जेल महिला प्रकोष्ठ में वी क्लब ने सामाग्री वितरण

जेएसपी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी
Next Article साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?