NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
रायगढ़

ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा

घटना के बाद चालक फरार, बाद में पुलिस ने पकड़ा

lochan Gupta
Last updated: April 20, 2026 12:01 am
By lochan Gupta April 20, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। रविवार को दोपहर में एक ट्रेलर चालक ने वाहन को तेज गति से चलाते हुए समाने जा रहे स्कूटी को ठोकर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार किशोरी चक्के के नीचे आ गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका दादा दूर जा गिरा, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दना स्थिति कृष्णापुर निवासी पितरुस तिर्की (50 वर्ष) अपनी पोती ममता तिर्की (14 वर्ष) के साथ स्कूटी में सवार होकर भगवानपुर स्थिति सोसायटी में चावल लेने गया था। जहां दोपहर करीब 12 बजे चावल लेने के बाद दादा-पोती लौट रहे थे। इस दौरान सीएमएचओ तिराहा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ममता स्कूटी से गिरकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पितरुस तिर्की स्कूटी समेत दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त हादसे को होते ही ट्रेलर चालक ने बगैर वाहन को रोके ही मौके से फरार हो गया। ऐसे में आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दिया। जिससे पुलिस ने दोनों जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने ममता को मृत घोषित किया तो वहीं उसके दादा को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। साथ ही घटना की सूचना पर परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

चक्काजाम जैसे बना हालात

सीएमएचओ चौराहा पर जैसे ही हादसा हुआ तो वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, इससे चक्काजाम जैसे हालात बन गए। ऐसे में आक्रोशित लोगों ने वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने और दुर्घटनाकारित वाहन चालक को पकडऩे की मांग करने लगे। जिससे पुलिस ने लोगों को समझाईश देते हुए हालात को नियंत्रण में किया और पुलिस द्वारा प्वाइंट चलाने के बाद कुछ ही देर में पूंजीपथरा रोड पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यहां कुछ ही देर के चक्काजाम से सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। जिससे करीब घंटाभर बाद लोगों के सडक़ से हटने के बाद पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से रवाना किया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

दी गई तात्कालिक सहायता

इस हादसे के बाद लोगों ने मुआवजा को लेकर अड़ गए थे, इससे पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाईश देते हुए मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। साथ ही आश्वासन दिया गया गया कि इस मार्ग से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

पहले से ब्लैक स्पाट है चौक

उल्लेखनीय है कि यह चौक पहले से ही ब्लैक स्पाट के रूप में चिंहाकित है। क्योंकि यहा हर हमेशा हादसे होते रहता है। जिसको लेकर कुछ माह पहले ही यहां सिग्नल बत्ती लगाया गया है, ताकि उसके हिसाब से लोग आना-जाना करेंगे, लेकिन भारी वाहन चालक नियमों को दरकिनार कर वाहनों को दौड़ाते रहते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस मार्ग से गुजरने वाले सभी भारी वाहन प्लांटों में ही आना-जाना करते हैं। ऐसे में अधिक फेरा लगाने के चक्कर में लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं अभी चार दिन पहले ही एक ट्रेलर की चपेट में आने से उर्दना तिराहा पर एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई थी। इसके बाद भी तेज रफ्तार वाहन चालकों को कार्रवाई नहीं हो रही है।

You Might Also Like

जातीय जनगणना देश का एक्स-रे- राहुल गांधी

एमएसपी प्लांट से वेल्डिंग मशीन व बेरिंग पार

नारायण घोरे बने नगर निगम रायगढ़ के एल्डरमेंन

जहर सेवन कर नवविवाहिता ने दी जान

बेकाबू हाइवा की ठोकर से घायल युवक ने दम तोड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
Next Article नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?