NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
रायगढ़

साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप

सिंथेटिक ट्रैक-50 मीटर स्विमिंग पूल बन रहा, अब राष्ट्रीय मुकाबले भी होंगे

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2026 12:07 am
By lochan Gupta June 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। करीब 11.5 करोड़ रुपए की लागत से सिंथेटिक ट्रैक, 50 मीटर का स्विमिंग पूल और अन्य खेल सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। काम पूरा होने के बाद खिलाडिय़ों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इस ट्रैक पर दौडऩे से खिलाडिय़ों के घुटनों और जोड़ों पर कम दबाव पड़ता है। साथ ही बारिश और अन्य मौसम में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की अधिकांश प्रतियोगिताएं ऐसे ही ट्रैक पर होती हैं। अभी स्टेडियम में 25 मीटर का स्विमिंग पूल है। अब यहां 50 मीटर का नया पूल तैयार किया जा रहा है। इसके बनने के बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा सकेंगी। पुराने पूल को भी बेहतर बनाया जाएगा। स्टेडियम में तीरंदाजी के लिए अलग मैदान तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा स्केटिंग और रोलबॉल के लिए भी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। खिलाडिय़ों की जरूरत के हिसाब से अन्य छोटे-बड़े काम भी किए जा रहे हैं।

सितंबर से चल रहा है काम

स्टेडियम में निर्माण कार्य सितंबर माह से शुरू हुआ था। वर्तमान में सिंथेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल और अन्य खेल सुविधाओं का काम तेजी से जारी है। जिससे खिलाडिय़ों को जल्द से जल्द आधुनिक खेल परिसर उपलब्ध कराया जा सके। नगर निगम आयुक्त एवं स्टेडियम समिति के सचिव बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि सभी काम पूरे होने में करीब 6 महीने और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुविधाएं शुरू होने के बाद खिलाडिय़ों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इस मामले में स्टेडियम प्रभारी जीवन नायक ने बताया कि, 25 मीटर का पूल होने के कारण अब तक बड़ी तैराकी प्रतियोगिताएं नहीं हो पाती थीं। 50 मीटर का पूल बनने और सिंथेटिक ट्रैक तैयार होने के बाद रायगढ़ में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराना आसान हो जाएगा। इससे जिले के खिलाडिय़ों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे।

You Might Also Like

सडक़ दुर्घटना में भाजपा नेता अरुण कातोरे घायल

पाँच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

एआईसीसी आब्जर्वर लांबा ने ली संगठन सृजन की पहली बैठक

शरारती तत्वों ने दो वाहनों में लगाई आग

शासकीय भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
Next Article रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?