NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संजय पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर गौ ग्राम जनजागरण यात्रा को किया रवाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > संजय पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर गौ ग्राम जनजागरण यात्रा को किया रवाना
सारंगढ़

संजय पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर गौ ग्राम जनजागरण यात्रा को किया रवाना

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। छग राज्य गौ सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित गौ ग्राम जन जागरण यात्रा का शुभारंभ जिले में गरिमामय वातावरण के बीच किया गया। जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा वाहन को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण व संवर्धन को समाज की साझा जिम्मेदारी बताते हुए सभी से इस जनजागरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
गौ ग्राम जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन, प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा के माध्यम से किसानों, पशु पालकों एवं आम नागरिकों को गौ आधारित कृषि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि – गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण जीवन की आधार शिला हैं। उन्होंने कहा कि – गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और किसानों की आर्थिक समृद्धि से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की इस
कार्यक्रम में उप. मुख्य पशु चिकि. अधिकारी डॉ. महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा गौवंश के संरक्षण एवं पशुपालकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पशुपालकों से वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन, समय – समय पर टीका करण तथा पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भूषण तिवारी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए कहा कि गोबर एवं गोमूत्र से तैयार जैविक खाद और कीटनाशकों का उपयोग किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इससे खेती की लागत घटती है और मिट्टी की उर्वरता भी बढेगी।
कार्यक्रम में समाज सेवी प्रकाश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि – इस प्रकार की जन जागरण यात्राएं समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, मु. पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र पांडे,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भूषण तिवारी, प्रकाश तिवारी संग जनप्रतिनिधि, पशु पालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गौसेवक, समाज सेवी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कलेक्ट्रेट में आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन

नारी शक्ति वंदन में विपक्ष ने आधी आबादी के साथ किया धोखा -विभा

धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले कोचियों के अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखें : कलेक्टर

मथुरा से गोकुल तक लीलाधर की लीलाएं

काफिला के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची डॉ. मेनका सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेत के खूनी खेल में बीजेपी नेता सहित तीन की हत्या
Next Article फाल्ट सुधारने के दौरान ११ केव्ही करंट की चपेट में आने से ठेका बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने की हंगामा

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?