NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फाल्ट सुधारने के दौरान ११ केव्ही करंट की चपेट में आने से ठेका बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने की हंगामा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > फाल्ट सुधारने के दौरान ११ केव्ही करंट की चपेट में आने से ठेका बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने की हंगामा
सारंगढ़

फाल्ट सुधारने के दौरान ११ केव्ही करंट की चपेट में आने से ठेका बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने की हंगामा

lochan Gupta
Last updated: June 18, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta June 18, 2026
Share
3 Min Read

बरमकेला/सरिया। गुरुवार को विद्युत वितरण केंद्र सरिया के तहत सूरजगढ़ – परसरामपुर बोरपंप फीडर के बिगड़े लाइन की सुधार के लिए खंभा चढे बिजली ठेका कर्मी अचानक बिजली करंट आ जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर 5 लाख की मुआवजा राशि को लेकर हंगामा कर दिया। चार घंटे से अधिक समय तक हंगामा चलता रहा। आखिर में बिजली ठेकेदार व बिजली अधिकारियों के द्वारा 3 लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात पर सहमति बनने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विद्युत वितरण केंद्र सरिया के लाइनमेन चुडामणि गुप्ता से परमिट लेकर बिजली ठेकेदार सिद्धेश्वर राजपूत के ठेका कर्मी शशिभूषण सेठ, भरत यादव व श्रवण यादव तीनों सूरजगढ़ – परसरामपुर बोरपंप फीडर को सुधारने के लिए परसरामपुर खेतों के बीच खंभे के पास पहुंचे थे। 11 केवी लाइन की बिजली खंभा में श्रवण यादव पिता रामदयाल उम्र 25 वर्ष ग्राम तोरेसिंहा थाना बरमकेला चढ़ा हुआ था। लाइन सुधार करते हुए पूर्वान्ह 11.38 बजे अचानक करंट आ जाने से बिजली ठेका कर्मी श्रवण यादव खंभे के ऊपर 11 केवी लाइन तार में चिपक गया और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सरिया के विद्युत अधिकारियों व पुलिस थाना को दी और मृतक बिजली ठेका कर्मी के शव को खंभे से उतारकर सरकारी अस्पताल लेकर आए। मृतक के परिजन भी अस्पताल आकर 5 लाख रुपए की मुआवजा देने की मांग करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान सरिया के सरिया जेई मदन नायक व बरमकेला एई गजाधर सिदार परिजनों को मनाने में लगे रहे। किंतु परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर 4 घंटे तक अडे रहे। शाम 4.30 बजे तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने आकर परिजनों को समझाईश देते हुए 3 लाख रुपए तत्कालीन सहायता राशि दिलाने का आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरमकेला अस्पताल भेजा गया।

एकमात्र कमाऊ था मृतक श्रवण

बिजली करंट की चपेट में आए अविवाहित श्रवण यादव अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ बेटा था। बिजली ठेकेदार ने उसे सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराया था। कुछ साल पहले पिता की मौत हो गया है। जबकि उसका बड़ा भाई चंद्रकुमार यादव उम्र 28 वर्ष किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। कोई काम – धंधा नहीं कर सकता। ऐसे में इस गरीब परिवार का सहारा छिन जाने से दुखों का पहाड़ टूट पडा है।

बिजली ठेकेदार सामने नहीं आया

श्रवण यादव के मौत के बाद सरिया अस्पताल और थाना में ग्रामीणों, परिजनों व बिजली कर्मचारियों की भीड़ लगा रही। इतनी बड़ी वारदात के बाद संबंधित बिजली ठेकेदार नहीं आया और मोबाइल फोन पर बिजली अधिकारी उससे मुआवजा राशि और सहायता राशि को लेकर परिजनों से समझौता कराने में लगे रहे। काफी देर तक हो – हंगामा होता रहा।

You Might Also Like

खेलभाठा मैदान का हुआ जीर्णोद्धार, नगरवासियों में खुशी की लहर

पीएम सूर्य घर योजना के कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

रिटर्निग अधिकारी का पास होने पर भी प्रचार पीकअप को रोका

पीएचई की मनमानी व धान खरीदी में घोटाला को लेकर एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन

न्याय को तरस रहे तहसीलदार!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संजय पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर गौ ग्राम जनजागरण यात्रा को किया रवाना
Next Article गोबरसिंहा में अवैध निर्माण पर राजस्व प्रशासन सख्त

खबरें और भी है....

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
रिश्वतखोर एसडीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा, मनरेगा का पेमेंट को लेकर मांगी थी 30 हजार की घुस
साढ़े 11 करोड़ में बदलेगा रायगढ़ स्टेडियम का स्वरूप
महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार ओम श्री रूपेश कंपनी के लेबर क्वाटर में गिरी, 2 महिला समेत 3 लोग गंभीर
हाथी के हमला से ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Popular Posts

सीटों की संख्या को बढ़ाने का सुखद परिणाम, युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान-सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?