सारंगढ़। छग के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव दो दिवसीय प्रवास पर जिला पहुंचे, जहां उन्होंने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद कियें। इस दौरे ने क्षेत्र की राजनीतिक हल चल को तेज कर दिया। वे जिपंस बिनोद भारद्वाज के निवास पचपेड़ी पहुंचे जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन की समस्याएं सुनीं व संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ता से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। प्रेस से चर्चा के दौरान उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार के कार्यों को निराशा जनक बताते हुए कहा कि सरकार जनता के अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है।
सिंहदेव ने स्वास्थ्य व शिक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पूर्व वर्ती सरकार ने इन क्षेत्रों में निशुल्क बेहतर सेवाएं देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की थी, लेकिन वर्तमान सरकार उन योजना को दरकिनार कर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।उन्होंने कहा कि जनता टैक्स तो दे रही है, लेकिन उसके बदले अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस दौरान कार्यक्रम में जिला जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक कविता लहरे, पूर्व जिपं सभापति अनीता बिनोद भारद्वाज, जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज सहित राजेश भारद्वाज, पुरुषोत्तम साहू, राकेश पटेल, गोल्डी नायक, राधे जायसवाल, ताराचंद पटेल, रामनाथ सिदार, संजय दुबे, सोनी अजय बंजारे, रमेश खुटे, राकेश जाटवर, सरिता गोपाल, पदमा मनहर उपस्थित रहे। सिंहदेव ने कहा कि सारंगढ़ आने की इच्छा लंबे समय से थी। यहां आकर कार्यकर्ता से मुलाकात कर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिली। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और वे संतोष के साथ लौटें। 2028 में प्रचंड बहुमत से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला जीतने की उम्मीद लेकर आगे के लिए रवाना हुए।
साय सरकार निजी करण को बढ़ावा दे रही है – सिंह देव



