NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए दिए निर्देश
जशपुरनगर

कलेक्टर ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए दिए निर्देश

जिले में 18 से 20 जून तक लगेंगे वृहद पंजीकरण शिविर’, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं से लाभान्वित करने चलेगा विशेष अभियान, शाला प्रवेश उत्सव जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्साह से मनाए

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर सभी विकास खंडों के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने के निर्देश दिए हैं। उत्सव में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन एवं लाभ वितरण किया जाएगा। इनमें आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं सहित अन्य केंद्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों एवं अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार जिले के सभी राजस्व अनुभागों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को शिविर का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी एसडीएम जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए समाज कल्याण विभाग और आयुष विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने निर्देश दिए हैं कि शिविर आयोजन से पूर्व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मुनादी, कोटवारों के माध्यम से सूचना प्रसारित करने कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों तक जानकारी पहुंच सके और वे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करें तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोडऩे का महत्वपूर्ण अवसर है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 18 से 20 जून तक आयोजित होने वाले इन विशेष शिविरों में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता अनुसार पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ उठाएं। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के घोषणा का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए।

You Might Also Like

लोयोला के मंच से सालिक साय ने युवाओं को दिया संदेश

सामरबार में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का भव्य आयोजन

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने किया इंटरस्टेट शराब तस्करी का भांडाफोड़

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव ने बैंक ऑफ बड़ौदा जशपुर शाखा का किया औचक निरीक्षण
Next Article तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मालगाड़ी की ठोकर से हाथी की मौत, झूंड के साथ लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
गांजा बेचने जा रहा बुजुर्ग गिरफ्तार
आईपीएस सुंदरराज पी एनआईए में आईजी नियुक्त
बंदी संजय की मौत पर पुलिस ने रखा अपना पक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए शिक्षा सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज, जिलेभर में खुले शिक्षा मंदिरों के पट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?