NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
रायगढ़

किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

महिला दलाल समेत दो ग्राहक गिरफ्तार, आरोपियों पर पीटा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली किनारे एक किराये के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए महिला दलाल और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा साईं मंगलम रोड स्थित किराये के मकान में महिला गुंजन चौहान द्वारा अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा था, जिसके सत्यापन व साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा गया। जहां पाइंटर से संकेत मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मकान में दबिश दी। जहां मकान के बाहर दरवाजे के पास बैठी महिला से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुंजन चौहान प्रति स्व. टीकाराम चौहान (36 वर्ष) निवासी सण्डा थाना बरमकेला वर्तमान पता छोटे अतरमुड़ा साई मगलम गली किनारे प्रदीप का किराया का मकान में रहना बताई। जिससे मकान की जांच करने पर एक कमरे में एक महिला एवं एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम नेहरू चौहान पिता सीताराम चौहान, 37 वर्ष, निवासी छित्तपटेरा, थाना डोंगरीपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। वहीं दूसरे कमरे में दो महिलाओं के साथ एक अन्य पुरुष मीर रविउल पिता मीर ईमाम 34 वर्ष, निवासी गोहिरा, थाना बेलदा, जिला पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम चिडऱापारा, थाना पत्थलगांव पाया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान कुल तीन युवतियों को पकड़ा गया तथा महिला दलाल सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही वहां के कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई तथा महिला दलाल के कब्जे से पाइंटर द्वारा दिए गए 2,500 नगद भी जब्त किए गए। पूछताछ में महिला दलाल ने उक्त मकान को किराये पर लेकर देह व्यापार संचालित करना स्वीकार किया। जिससे चक्रधरनगर पुलिस ने महिला दलाल गुंजन चौहान एवं आरोपी नेहरू चौहान तथा मीर रविउल के विरुद्ध धारा 3, 4 एवं 5 अनैतिक व्यापार अधिनियम, 1956 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में इनकी रही मौजूदगी

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर टीआई विजय चेलक, एएसआई भागीरथी चौधरी, ज्योत्सना शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, रेणु सिंह, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, दुर्गेश सिंह, रूपराम पटेल, बुजलाल गुर्जर, आरक्षक जगमोहन ओगरे, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, संतराम केंवट, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान, जितेन्द्र कुर्रे एवं महिला आरक्षक मेनका चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महिलाओं के शोषण एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

शशि मोहन ङ्क्षसह, एसएसपी, रायगढ़

You Might Also Like

सीबीएसई 10 वीं में चमकी आव्या सिंह, 99 अंकों संग जिले का बढ़ाया मान

निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण, बेहतर तरीके से प्राप्त करें प्रशिक्षण-कलेक्टर

स्टेट मीट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए 12 बाक्सर का चयन

नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी

नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी हुई तेज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित
Next Article बे्रक फेल होने से टाटा 407 दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?