NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेन्द्रीपाली ढाबा में पुलिस की रेड, डीजल का अवैध भंडारण पकड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेन्द्रीपाली ढाबा में पुलिस की रेड, डीजल का अवैध भंडारण पकड़ा
रायगढ़

सेन्द्रीपाली ढाबा में पुलिस की रेड, डीजल का अवैध भंडारण पकड़ा

एक अन्य घर से 390 लि. अवैध डीजल जब्त, दो आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2024 12:00 am
By lochan Gupta May 20, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया क्षेत्र में प्रशिक्षु आईपीएसध्थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने लगातार अभियान स्तर पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल 18 मई को प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की टीम द्वारा डीजल का अवैध भंडारण की सूचना पर कार्यवाही किया गया है। प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेन्द्रीपाली का मुकेश साहू और ताराचंद पटेल द्वारा क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहन चालकों से कम दामों में डीजल खरीद कर मुकेश साहू अपने ढाबा पर तथा ताराचंद पटेल अपने घर में बिना लाइसेंस भंडारण कर अवैध रूप से बिक्री किया जाता है। सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर के बताए दोनों स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया। संदेही मुकेश साहू के ढाबा से पुलिस ने गवाहों के समक्ष 40-40 लीटर क्षमता वाले दो जरकिन एवं 50 लीटर क्षमता वाला एक जरकिन में कुल 130 लीटर डीजल (11,700) व एक खाली जरीकेन एवं प्लास्टिक का बडा चाडी जप्त किया गया। वहीं ग्राम सेन्द्रीपाली के ताराचंद पटैल के घर अंदर कमरे से 40 लीटर क्षमता वाले चार जरीकेन और 50 लीटर क्षमता वाले दो जरीकेन में कुल 260 लीटर डीजल (23,400) एवं मौके से 40 एवं 200 लीटर क्षमता वाले खाली ड्रमध्जरीकेन, एक प्लास्टिक का बडा चाडी जप्त किया गया है। आरोपी ताराचंद पटैल पिता मिलाप पटैल उम्र 25 वर्ष एवं आरोपी मुकेश कुमार साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सेन्द्रीपाली से पुलिस ने कुल 390 लीटर डीजल कीमती 35,100 का जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा आवश्यक एवं ज्वलनशील पदार्थ डीजल का उपेक्षापूर्ण भंडारण और बिक्री करने के कृत्य पर आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया क्रमश: अपराध क्रमांक 310, 311 धारा 285 आईपीसी 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई किया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, उमाशंकर धृतांत, आरक्षक योगेश साहू, हेमलाल सिदार और सत्या नारायण सिदार शामिल थे।

You Might Also Like

आज फाइनल मैच गुरुकुल क्रिकेट अकादमी विरुद्ध द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी पत्थलगांव के मध्य

धान खरीदी के पहले दिन हटाए गए 13 सहकारी समितियों के 27 कर्मचारी

हाथियों के झूंड ने 42 किसानों की फसल को किया चौपट

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के कई मोहल्लों में पौध वितरण

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिनों तक बारिश की संभावना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जान के खतरों के बीच हरे सोने का संग्रहण कर रहे ग्रामीण
Next Article तंत्र के नाकाम पहलुओं को उजागर कर रहा धरमजयगढ़-खरसिया रोड प्रोजेक्ट

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?