रायगढ़. शुक्रवार को सुबह एक माल वाहक टाटा 407 सामान लोड़ करने जा रहा था, इस दौरान कापू घाट में उसका ब्रेक फेल हो गया, जिससे खाई में चला गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया तो वहीं उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह सीतापुर की माल वाहक 407 वाहन को चालक ने सामान लोड करने के लिए कापू की तरफ जा रहा था। इस दौरान धरमजयगढ़-कापू मार्ग से आगे बढ़ा और मडवाताल घाटी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक उसके गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। जिससे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो देने से वाहन घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वाहन में सवार तीन लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन चालक वाहन में ही फंस गया था। इसकी सूचना मिलते ही कापू पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को वाहन से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस संबंध में कापू थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त घाट में आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालंकि इन हादसों को देखते हुए इन दिनों वहां पार बालू डलवा दिया गया है, जिससे घायल कम हो रहे हैं। यही कारण है कि इस हादसे में किसी के हताहत नहीं हुआ है।
बे्रक फेल होने से टाटा 407 दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल
वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे



