NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नकली शराब के संगठित नेटवर्क का फरार एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नकली शराब के संगठित नेटवर्क का फरार एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
रायगढ़

नकली शराब के संगठित नेटवर्क का फरार एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

सुभाष को जोरापाली के फार्म हाउस से किया गया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कल पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा 08 जून की रात्रि रायगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में लंबे समय से संचालित नकली शराब के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किये जाने की जानकारी मीडिया से साझा की गई थी । रायगढ़ पुलिस ने थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम धनागर में की गई सुनियोजित रेड कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में बिक्री के लिए तैयार नकली शराब – 869 नग विभिन्न पैमानों (पौव्वा, अद्धी एवं बोतल) की लगभग 240 लीटर नकली शराब के साथ शराब ढक्कन, स्प्रिट के ड्रम, केटली, खाली बोतलें बरामद हुआ । जिसे आरोपी दुष्यंत उर्फ पप्पू के कब्जे से जब्त कर आरोपी गिरफ्तार किया गया था, गिरोह के अन्य सदस्य सुभाष पटेल एवं विनय ठाकुर फरार हो गए थे।
फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल अपने ग्राम जोरापाली स्थित फार्म हाउस में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील सिंह आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल पिता पुरुषोत्तम पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी धनागर, थाना कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि वह अपने भाई तथा सह-आरोपी विनय सिंह ठाकुर के साथ मिलकर नकली शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त था। गिरोह द्वारा फार्म हाउस में शराब का भंडारण किया जाता था तथा उसमें मिलावट कर नकली होलोग्राम एवं फर्जी लेबल लगाकर विभिन्न स्थानों पर कोचियों के माध्यम से बिक्री कराई जाती थी।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वे शराब में स्प्रिट मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाते थे और उसे खाली शराब की बोतलों में भरकर सील करते थे। नकली शराब पर फर्जी होलोग्राम एवं लेबल लगाए जाते थे। स्प्रिट मिलाने के कारण शराब का रंग फीका पड़ जाने पर उसमें चायपत्ती का रंग मिलाकर उसे असली जैसा स्वरूप दिया जाता था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके फार्म हाउस से गैस सिलेंडर, सिंगल गैस चूल्हा, एल्यूमिनियम की डेगची तथा शराब तैयार करने में प्रयुक्त खाली बोतलें बरामद कर जब्त की हैं। उक्त सामग्री का उपयोग नकली शराब तैयार करने में किया जा रहा था। आरोपी सुभाष चन्द्र पटेल को थाना कोतरारोड़ में धारा 336(4), 336(3), 340(2), 61(2), 275 बीएनएस तथा 34(2), 36, 49(क), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपी विनय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

You Might Also Like

ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पालकों से लगातार संपर्क कर दर्ज कराई शत प्रतिशत उपस्थिति

सडक़ दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

फर्जी बिल वाउचर से 32 लाख की ठगी, एक ही नंबर के कई वाउचर बनाकर किया फर्जीवाड़ा

दो संदिग्धों के पास मिले घातक हथियार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय कर्मचारी संघ ने सौंपा मांगों का ज्ञापन
Next Article विकास कार्यो के लिए एमआईसी ने 70 करोड़ रुपए की दी हरी झंडी

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?