NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास कार्यो के लिए एमआईसी ने 70 करोड़ रुपए की दी हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विकास कार्यो के लिए एमआईसी ने 70 करोड़ रुपए की दी हरी झंडी
रायगढ़

विकास कार्यो के लिए एमआईसी ने 70 करोड़ रुपए की दी हरी झंडी

पेयजल, अधोसंरचना, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं से जुड़े होंगे कार्य

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़. महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई एमआईसी की बैठक में शहर विकास, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था के विस्तार एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें लगभग 70 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आगे की प्रक्रिया के लिए हरी झंडी दी है।
नगर निगम में बुधवार को एमआईसी की बैठक रखी गई थी, जिसमें निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से पेयजल व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगभग 62.68 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार एवं इंटरलिंकिंग, नवीन बोर एवं पंप स्थापना, पानी टंकी निर्माण, डब्ल्यूटीपी क्षमता वृद्धि एवं मरम्मत तथा नए जल कनेक्शन प्रदान करने संबंधी कार्यों को स्वीकृति दी गई। इन कार्यों के पूरा होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी मजबूती मिलेगी। साथ ही एमआईसी ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी है, जिसमें स्ट्रीट लाइट पोल के रंग-रोगन कार्य में बची राशि से अंबेडकर चौक से सहस्त्रबाहु चौक तक लगाए गए ओवरहेड साइन बोर्डों का उन्नयन कर उन्हें आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इसके अलावा वाहन विभाग के संचालन कार्यों के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही प्रगति नगर एवं मरीन ड्राइव क्षेत्र में सडक़ निर्माण के दौरान प्रभावित हो रही पेयजल पाइपलाइन को स्थानांतरित करने तथा आवश्यक स्टील ब्रिज एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों के लिए लगभग 2.79 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। वहीं स्वच्छता व्यवस्था के लिए एसएलआरएम सेंटरों एवं सफाई कार्यों की निगरानी और रखरखाव के लिए दो नए पिकअप वाहन क्रय करने का निर्णय लिया गया। जो वर्तमान में निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में एसएलआरएम मॉडल के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण करेगा। इसके अलावा अधोसंरचना मद से स्वीकृत कुछ नाली निर्माण कार्यों के स्थल परिवर्तन संबंधी प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया गया। महापौर एवं पार्षद निधि से कराए जाने वाले त्वरित जनहित कार्यों को गति देने के लिए 50 लाख रुपये तक की वार्षिक निविदा आमंत्रित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इससे छोटे लेकिन अत्यंत आवश्यक विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जा सकेगा।
बैठक में वार्ड क्रमांक 19 स्थित निगम परिसर के टाउन हॉल गार्डन के विकास के लिए लगभग 89.70 लाख रुपये तथा 17 एमएलडी इंटेकवेल के विकास कार्य के लिए लगभग 1.42 करोड़ रुपये के प्रक्लन को भी मंजूरी दी गई।

सुविधाओं से परिपूर्ण होगा शहर

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य रायगढ़ को व्यवस्थित, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण शहर के रूप में विकसित करना है। पेयजल, सडक़, स्वच्छता और अधोसंरचना से जुड़े प्रस्तावों की स्वीकृति से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। इससे जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

भविष्य की जरूरतों का रखा जा रहा ध्यान

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि एमआईसी में स्वीकृत प्रस्ताव केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। पेयजल व्यवस्था के व्यापक विस्तार, अधोसंरचना विकास, स्वच्छता संसाधनों की वृद्धि तथा जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

बैठक में ये रहे शामिल

नगर निगम के हुए बैठक के दौरान एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, अशोक यादव, पूनम सोलंकी, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, आनंद भगत एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां शुरू

प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण गंभीरता से ले ट्रेनिंग-कलेक्टर

कृषक संगोष्ठी एवं गेहूं दिवस का किया गया आयोजन

जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता

कुकुर्दा सबस्टेशन की बिजली आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नकली शराब के संगठित नेटवर्क का फरार एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Next Article खुद को पुलिसकर्मी बताकर बेवा महिला से किया दुष्कर्म

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?