NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रिलेशनशीप में रहते हुए अन्य महिला से रचाई कथित शादी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रिलेशनशीप में रहते हुए अन्य महिला से रचाई कथित शादी
रायगढ़

रिलेशनशीप में रहते हुए अन्य महिला से रचाई कथित शादी

दोनों महिलाएं पहुंची एसपी आफिस, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:29 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ‘अभियान संवेदना’ के तहत एक महत्वपूर्ण मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद निवासी सलीम (30 साल) नामक युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर महिलाओं को धोखे में रखने और एक युवती के साथ कथित शारीरिक शोषण की शिकायत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र की एक महिला (45 साल) 5 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को आवेदन प्रस्तुत कर सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की। महिला ने बताया कि उसने हाल ही में गाजियाबाद निवासी सलीम के साथ जिला जांजगीर-चांपा के एक मंदिर में विवाह किया है, जिसके कारण उसके बेटे उससे नाराज हैं और घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। महिला के आवेदन को परीक्षण एवं जांच में रखा गया था।आज इसी मामले से जुड़ा एक नया घटनाक्रम सामने आया जब खरसिया क्षेत्र की एक युवती (28 साल) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और सलीम के विरुद्ध गंभीर शिकायत प्रस्तुत की। युवती ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सलीम, जो खरसिया क्षेत्र में फेरी का कार्य करता था, उससे संपर्क में आया और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध स्थापित किए। युवती के अनुसार सलीम उसे दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर भी लेकर गया था तथा लगातार विवाह का भरोसा देता रहा। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली कि सलीम एक अन्य महिला के संपर्क में है और उससे भी विवाह का वादा कर रहा है। युवती ने संबंधित महिला से मोबाइल पर बातचीत भी की थी, जहां उसे विश्वास दिलाया गया कि सलीम उसे पत्नी के रूप में रखेगा। बाद में सलीम द्वारा दूसरी महिला से मंदिर में विवाह किए जाने की जानकारी मिलने पर युवती ने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण की शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पीडि़ता ने यह भी बताया कि सलीम कई अन्य युवतियों और महिलाओं से मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत एवं चैटिंग करता था। शिकायत के अनुसार उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं और युवतियों के साथ संदेश और चैटिंग के रिकॉर्ड भी मौजूद हैं। इन तथ्यों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तत्काल महिला थाना एवं थाना कोतरारोड़ पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पीडि़त युवती के आवेदन पर वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण खरसिया थाना भेजा गया है। वहीं कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आरोपी सलीम को हिरासत में लेकर खरसिया पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जहां शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में जांच जारी है। एसएसपी शशि मोहन ने कहा महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाएं किसी भी व्यक्ति से मित्रता के पहले उसकी पूरी पृष्ठभूमि जान लें, कई बार ऐसे में धोखा मिलता है। महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

एक राष्ट्र एक चुनाव से सरकारी खजाने का बोझ होगा कम- सांसद राठिया

सरस्वती शिशु मंदिर में दशम के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का हुआ आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों के स्कुलो की दशा दिशा सुधारने ओपी ने उठाया बीड़ा

स्पीड बाइकर्स और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

January 2, 2024

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मारपीट मामले के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?