NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रामनवमी शोभायात्रा में प्रभावित न हो कानून व्यवस्था-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रामनवमी शोभायात्रा में प्रभावित न हो कानून व्यवस्था-कलेक्टर
रायगढ़

रामनवमी शोभायात्रा में प्रभावित न हो कानून व्यवस्था-कलेक्टर

एसएसपी ने कहा-जुलूस के बाहर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन या उपयोग रहेगा पूर्णत: प्रतिबंधित, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: March 24, 2026 12:01 am
By lochan Gupta March 24, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। आगामी रामनवमी पर्व के गरिमामय, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि रामनवमी सहित सभी त्योहार जिले में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएं। किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जिला मुख्यालय में नटवर स्कूल से रामलीला मैदान तक प्रस्तावित शोभायात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट निर्धारित करते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि विद्युत लाइनों आदि से किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
कलेक्टर ने विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए कहा कि विद्युत विभाग निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, स्वास्थ्य विभाग आवश्यक दवाओं एवं एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखे, नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ जिले की पहचान सदैव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहारों के आयोजन के लिए रही है, जिसे आगे भी बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों से सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी जुलूस एवं शोभायात्राएं पूर्व निर्धारित मार्ग और समय-सीमा के अनुसार ही निकाली जाएं। पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करें, जो भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं आपात स्थिति में त्वरित समन्वय में सहयोग कर सकें। एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि शोभायात्रा मार्गों पर संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाएगी तथा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ-साथ मोबाइल पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, निर्धारित समय सीमा, ऊंचाई मानक और अन्य प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पारंपरिक रूप से पूजा के उद्देश्य से जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र रखने की अनुमति रहेगी, किन्तु इन्हें केवल धार्मिक मर्यादा के तहत सीमित रखा जाए। जुलूस के बाहर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन या उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, भडक़ाऊ या अफवाह फैलाने वाली सामग्री साझा न करें। ऐसी गतिविधियों पर साइबर टीम द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिला प्रशासन द्वारा सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण एवं आयोजन समितियों के सदस्यगण मौजूद थे।

You Might Also Like

जोबी कॉलेज में एन.ई.पी. 2020 इन्डक्शन कार्यक्रम- १ से ३ तक

जेपीएल तमनार में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

आटो चालक का किडनैप कर किया प्राणघातक हमला, मांगी फिरौती

पूज्य संत बाबा गुरू घासीदास का जीवन पीडि़त मानव की सेवा के लिए समर्पित रहा- ओपी चौधरी

हाथी ने सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, चीख-पुकार करने से बची जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जवाफूल चावल वाला रायगढ़ जिला अब अफीम के नाम से बदनाम हुआ-नगेन्द्र नेगी
Next Article केरल में परिवर्तन का समय आ चुका है – मुख्यमंत्री

खबरें और भी है....

पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
जिले में अफीम की खेती पर टूटा प्रशासन का कहर, 72 घंटे के भीतर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
चंद्रनगर में नजूल भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सभापति डिग्री लाल साहू व पार्षद आशीष ताम्रकार बने वार्ड समिति के अध्यक्ष

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?