रायगढ़। जिले के कापू थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बकालो मे शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा कर अवैध रूप से मकान पक्का बनाया जा रहा है। उक्त भूमि के अतिक्रमण को पूर्व तहसीलदार द्वारा, संज्ञान मे लेकर तत्काल हटवा दिया था। किन्तु उनके जाने के बाद अतिक्रमणकारी ने पक्के मकान का निर्माण करना शुरू कर दिया है। इसके आलावा तहसील के सामने 22 डिसमिल भूमि, खुद तहसील ऑफिस की 3 एकड़ से उप्पर की भूमि अतिक्रमण हों गया। इस क्षेत्र में अधिकारी के बदलते ही खुले आम शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जाना तहसीलदार की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है और लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बकालो की सडक़ भूमि पर जिस अतिक्रमणकारी द्वारा पक्की बिल्डिंग खडी कर दी गई। बताया जा रहा है वह बहुत बड़ा जमीन दलाल है, पटवारी ने भी ऐसे अवैध निर्माण की सुचना उच्च अधिकारी को क्यों नही दी रोज तहसीलदार साहब का आना जाना है फिर सज्ञान क्यों नहीं लिया गया, ये भी सोचने की बात है आखिर जमीन दलाल को क्यों शह दिया गया क्या,मिलीभगत है। क्या उच्च अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेंगे, क्या उक्त बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा।
इस क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण के चलते स्थानीय लोगों में रोष फैलने लगा है और लोग आम चर्चा में इस अतिक्रमण के लिये विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा कर मिलीभगत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। समय रहते अगर इस मामले को संज्ञान में लेकर यथोचित कार्रवाई नही की गई तो आने वाले समय में यह मामला कोई आंदोलन का रूप भी अख्तियार कर सकता है।
उल्लेखनीय रहे कि कापू तहसील दर्जा मिलने के बाद लोगो को उचित न्याय व त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जगी थी, किंतु हर काम के पीछे लोगो को कीमत चुकानी पडती है। यहां पटवारियों की कार गुजारी ने हद पार कर दी है। यहां एक भ्रष्ट पटवारी के ऊपर 420 का मामला दर्ज हों चुका है। 12 एकड़ की शासकीय भूमि रायमेर पंचायत की करोडो की जमीन राकेश साय पटवारी ने मिलीभगत कर बेच डाला इसमें कई दलाल शामिल है। एक मामले पर प्रकरण दर्ज हुआ, दूसरे पर अभी तक मामला लंबित है। ऐसे कई कारनामें उजागर होने बाकी है। देखना है जिले के संवेदनशील जिलाधीश क्या इस मामले में संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई कर आम जनता को राहत देंगे।
बकालो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बन गया पक्का मकान
तहसीलदार की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जिलाधीश करें कार्रवाई, स्थानीय लोगों ने लेनदेन की आशंका जताई



