NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
रायगढ़

रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

डूमरपाली में पोकलेन मशीन जब्त, वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:29 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े डूमरपाली निवासी यशवंत डडसेना द्वारा चैन माउंटेड मशीन के माध्यम से खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर खनि निरीक्षक एवं खनिज उडऩदस्ता दल ने ग्राम बड़े डूमरपाली, तहसील खरसिया में दबिश दी। मौके पर अवैध रेत उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील किया गया तथा उसे ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। खनिज विभाग ने वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

कांग्रेस का आंदोलन, खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बनोरा की जिगना शाखा के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिला 52 मरीजों को इलाज का लाभ

अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ायी,आरोपी जेल दाखिल

पीएम आवास की प्रगति देखने फील्ड निरीक्षण में पहुंचे सीईओ

पुत्री शाला के सामने थवाईत महिला समिति ने किया प्रसाद वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रिलेशनशीप में रहते हुए अन्य महिला से रचाई कथित शादी
Next Article किसानों और ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा तारापुर शिविर

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?