NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारत उत्सव 2026 में शहर की बेटी मायरा शर्मा ने जीता द्वितीय स्थान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारत उत्सव 2026 में शहर की बेटी मायरा शर्मा ने जीता द्वितीय स्थान
रायगढ़

भारत उत्सव 2026 में शहर की बेटी मायरा शर्मा ने जीता द्वितीय स्थान

अब नवंबर में वियतनाम में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के लिए गौरव का पल है। शहर की बेटी नन्ही नृत्यांगना मायरा शर्मा ने अखिल भारतीय लोककला संस्कृति संगठन पुणे द्वारा आयोजित ‘भारत उत्सव 2026’ में जूनियर डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर सबका दिल जीत लिया।

शहर की होनहार नृत्यांगना मायरा

प्रतिभाशाली मायरा शर्मा प्रसिद्ध समाज सेविका मोना शर्मा एवं पंडित अमित शर्मा की सुपुत्री हैं। वे कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा वीं की मेधावी छात्रा हैं।वहीं इस सफलता के पीछे फ्यूजन म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की संचालिका मती पूजा जैन की कड़ी मेहनत और समर्पण है। पूजा मैडम के मार्गदर्शन में ही मायरा ने नृत्य की बारीकियां सीखीं। मायरा की उपलब्धि पर पूजा जैन ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। उन्होंने मायरा सहित सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।

इंटरनेशनल प्रतियोगिता में चयन

होनहार मायरा की कामयाबी का सफर यहीं नहीं थमा। अपनी प्रतिभा के दम पर उसका चयन अब आगामी नवंबर माह में वियतनाम में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अब यह नन्हीं कलाकार विदेशी धरती पर भारत और रायगढ़ का परचम लहराएगी। होनहार मायरा की इस दोहरी सफलता पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। परिजनों, स्कूल और कला प्रेमियों ने मायरा, उसके माता-पिता और गुरु पूजा जैन को तमाम अपनों से बधाइयाँ मिल रही है।

3500 प्रतिभागियों ने लिया था भाग

जानकारी के मुताबिक इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत के अनेक स्थानों से लगभग 3500 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा में मायरा का सिल्वर मेडल जीतना उनकी कला साधना और लगन को दर्शाता है।

You Might Also Like

दुर्घटनाओं के बाद जागा आरटीओ

राखी पर मायके नहीं जाने दिया तो नवविवाहिता ने दी जान

उद्योगों से प्रभावित किसानों व रहवासियों को उद्योग बनाए साझेदार : गोपाल अग्रवाल

जंगल में युवक की मिली संदिग्ध लाश

सेवांजली ने लीनेस एरिया कांफ्रेंस मे फिर से लहराया परचम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएमएल तलईपल्ली ने किया एम्बुलेंस वितरण
Next Article सीआईसीएएसए रायगढ़ शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?