रायगढ़। जिला पंचायत में सहकारिता एवं उद्योग समिति सभापति गोपाल अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी ईई को पत्र लिखकर सवाल किया है कि राज्य शासन द्वारा बजट में ‘लाखा- गेरवानी- चिराईपानी- पाली-देलारी मार्ग’ के निर्माण की घोषणा को लगभग 02 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। यह मार्ग क्षेत्र की औ?द्योगिक कनेक्टिविटी, भारी वाहनों की निर्बाध आवाजाही तथा ग्रामीण जनता के दैनिक आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह अत्यंत खेद का विषय है कि बजट घोषणा के दो वर्ष पश्चात भी इस मार्ग के निर्माण की वास्तविक प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई है, जिसके कारण क्षेत्र की जनता में निराशा एवं असंतोष व्याप्त है। सभापति की ओर से भेजे गए शिकायती पत्र में सडक़ निर्माण के संबंध में बिंदुवार जानकारी मांगी गई है।
उपरोक्त समस्त जानकारी 07 दिवस के भीतर समिति के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में जानकारी प्राप्त न होने अथवा जानकारी अपूर्ण या अस्पष्ट पाए जाने की स्थिति में समिति द्वारा विषय को शासन स्तर पर अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुशंसा किया जाना संभव होगा।
जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
सडक़ निर्माण में देरी पर ईई को लिखा पत्र, जताई नाराजगी



