NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
जशपुरनगर

200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2026 12:04 am
By lochan Gupta August 24, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला जशपुर द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत के संवाद सभागार कक्ष में फुटपाथ और सडक़ किनारे खाद्य व्यापार करने वाले 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निरूशुल्क फॉस्टेक (खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन) प्रशिक्षण दिया गया।
यह कार्यक्रम नेस्ले इंडिया एवं नासवी (नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया) के सहयोग से आयोजित किया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं विनियम 2011 के अनुसार सभी खाद्य कारोबारियों के लिए फॉस्टेक प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण में चाय-नाश्ता-भोजन ठेला, टपरी, खोमचा, जलेबी-पकौड़ा-भजिया, चाट-गुपचुप-इडली-डोसा, भुंजा-फलीदाना, जूस-लस्सी-शेक, फास्ट फूड-मोमोज-चाइनीज और आइसक्रीम-फलूदा विक्रेताओं को शामिल किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों को स्वच्छता से तैयार करने, परोसने और हाइजीन के मानकों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई।

प्रमाण पत्र और हाइजीन किट का वितरण

 

प्रशिक्षण के बाद सभी 200 विक्रेताओं को फॉस्टैक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रमाण पत्र और हाईजीन किट निशुल्क दी गई। किट में खाना बनाने का एप्रन, सिर पर लगाने की टोपी, हेड कवर, हाथ के दस्ताने, किचन तौलिया, हाथ धोने का साबुन और गोल्डन रूल चार्ट दिया गया।

पाँच साल तक पंजीयन नि:शुल्क

 

विभाग ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की योजना के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को आवेदन करने पर पाँच साल के लिए खाद्य पंजीयन पूरी तरह से निशुल्क दिया जा रहा है। इसके अलावा ईट राइट आंदोलन के तहत भोजन में कम तेल, कम नमक और कम शक्कर के उपयोग की सलाह दी गई। इस संबंध में शासन द्वारा जारी पोस्टर और पर्चे भी बांटे गए, ताकि विक्रेता अपनी दुकानों में लगाकर आम लोगों को जागरूक कर सकें। अभिहित अधिकारी सागर दत्ता ने कहा कि जिले में लोगों को गुणवत्तापूर्ण, मानक और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

दुष्कर्म का आरोपी तेलंगाना में पकड़ाया

गुरुवार को मनोरा के बेंजोरा, जयमरगा, दडग़ांव, खरसोता और बुमतेल ग्राम के दौरे पर रही जशपुर विधायक रायमुनी भगत

कलेक्टर ने बागबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

पत्थलगांव सिविल अस्पताल की नर्स अनुपमा टोप्पो गिरफ्तार

मुख्यमत्री कैंप की पहल से पानी की समस्या का समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोनल सेमिनार का आयोजन
Next Article तस्वीरों ने ताजा कीं सीएम साय की पुरानी यादें, मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल

खबरें और भी है....

तस्वीरों ने ताजा कीं सीएम साय की पुरानी यादें, मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोनल सेमिनार का आयोजन
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन
कांवड़ी बने सीएम साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तस्वीरों ने ताजा कीं सीएम साय की पुरानी यादें, मुख्यमंत्री साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?