NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीआईसीएएसए रायगढ़ शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीआईसीएएसए रायगढ़ शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
रायगढ़

सीआईसीएएसए रायगढ़ शाखा द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

सीए विद्यार्थियों हेतु प्रेरणादायक परामर्श सत्र का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: May 23, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta May 23, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सीआईसीएएसए रायगढ़ शाखा द्वारा सीए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता एवं विशेष परामर्श (काउंसलिंग) सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा आयोजन ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी शतरंज एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ तार्किक क्षमता, संवाद कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीए विद्यार्थियों हेतु आयोजित परामर्श सत्र रहा, जिसे सीए आदित्य अग्रवाल द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने सीए फाइनल में अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक तथा सीए फाउंडेशन में 48वीं रैंक प्राप्त की है। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने सीए परीक्षा की तैयारी के लिए प्रभावी अध्ययन योजना समय प्रबंधन नियमित अभ्यास एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने अपने अनुभवों एवं संघर्षों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल एवं सीआईसीएएसए अध्यक्षा सीए तेजस्वी अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यार्थी उपाध्यक्ष खुशी अग्रवाल, सचिव दिशा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष खुशी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यार्थियों सचिन गुप्ता, शिवम शर्मा एवं कृष्णा कमानी का भी सराहनीय सहयोग रहा। सभी पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों सीए संतोष टिबरेवाल, सीए संजय सोनी, सीए वंश अग्रवाल, सीए अरुण अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने परामर्श सत्र को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। यह आयोजन एक बार फिर सीआईसीएएसए रायगढ़ की विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, प्रतिभा विकास एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उक्त जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी सीए राहुल अग्रवाल द्वारा प्रेषित की गई।

You Might Also Like

रेखा अग्रवाल के सर सजा महिला विंग का ताज

दो पिकअप व उसमें लोड 1.86 लाख के अवैध धान जब्त

बंटी डालमिया की गैंगवार से रायगढ़ का जहरीला हो रहा माहौल

रमेश अग्रवाल बने राइसमिल एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष

एक्ट में संशोधन होने से कालोनाईजरों की बल्ले-बल्ले

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारत उत्सव 2026 में शहर की बेटी मायरा शर्मा ने जीता द्वितीय स्थान
Next Article रोजगार मेले में 257 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

खबरें और भी है....

नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’- ओपी चौधरी
निर्माण कार्यों में लापरवाही एक और ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड
एमसीएच का बोरबेल खराब : बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते रहे मरीज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नगमा प्लांस्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, छातामुड़ा बाईपास मार्ग पर दिन भर धधकती रही आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?